फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Yashasvi and Rahul series of records in Perth Test, opening partnership record in Australia

IND vs AUS: यशस्वी-राहुल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, पिछले 38 साल में ऐसा करने वाली पहली भारतीय सलामी जोड़ी बनी

Sat, 23 Nov 2024 04:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 23 Nov 2024 04:40 PM IST
सार

यह 1986 के बाद पहली बार है, जब इंग्लैंड के अलावा किसी देश की ओपनिंग जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 150+ रन की साझेदारी की हो।

विज्ञापन
IND vs AUS: Yashasvi and Rahul series of records in Perth Test, opening partnership record in Australia
यशस्वी और राहुल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में जारी है। भारतीय टीम की दूसरी पारी जारी है। पहली पारी में खराब बल्लेबाजी के बाद दूसरी पारी में भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 150+ रन की साझेदारी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा और दूसरे दिन टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन

1986 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

यह 1986 के बाद पहली बार है, जब इंग्लैंड के अलावा किसी देश की ओपनिंग जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 150+ रन की साझेदारी की हो। 1986 में ऐसा सुनील गावस्कर और के श्रीकांत की जोड़ी ने किया। तब उन्होंने सिडनी में 191 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। वहीं, इंग्लैंड की ओर से एंड्रयू स्ट्रॉस और एलिस्टेयर कुक ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 2010 में 159 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल और यशस्वी अब तक 57 ओवर बल्लेबाजी कर चुके

राहुल और यशस्वी ने दूसरी पारी में अब तक 57 ओवर बल्लेबाजी की है। ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी ओपनिंग जोड़ी द्वारा खेले गए ये दूसरे सबसे ज्यादा ओवर्स हैं। इस मामले में स्ट्रॉस और कुक की सलामी जोड़ी शीर्ष पर है। उसने 2010 में ब्रिस्बेन में 66.2 ओवर तक बल्लेबाजी की थी। इन दोनों के बाद वेस्टइंडीज के शेरविन कैंपबेल और वेभेल हिंड्स का नाम आता है। इन दोनों ने सिडनी में 2001 में 53.3 ओवर तक बल्लेबाजी की थी।

2000 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में मेहमान सलामी जोड़ियां द्वारा 50+ ओवर तक बल्लेबाजी करना
सलामी जोड़ियां साल स्थान कितने ओवर तक
बल्लेबाजी की
शेरविन कैंपबेल और वेभेल हिंड्स 2001 सिडनी 53.3
एंड्रयू स्ट्रॉस और एलिस्टेयर कुक 2010 ब्रिस्बेन 66.2
एंड्रयू स्ट्रॉस और एलिस्टेयर कुक 2010 मेलबर्न 51.1
यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल 2024 पर्थ 57.0
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में चौथी बार दोनों भारतीय ओपनर्स के 50+ रन

यह ऑस्ट्रेलिया में चौथी बार है जब दोनों भारतीय ओपनर्स ने 50+ के स्कोर बनाए हों। इससे पहले 1981 में मेलबर्न टेस्ट में सुनील गावस्कर और चेतन चौहान ने, 1985 में एडिलेड टेस्ट में और 1986 सिडनी टेस्ट में गावस्कर और श्रीकांत ने दो बार ऐसा किया था। अब यशस्वी और राहुल ने उपलब्धि हासिल की है। यशस्वी और राहुल से पहले SENA देशों में दो सत्रों तक बल्लेबाजी करने वाली भारतीय जोड़ी पुजारा और कोहली थे। इन दोनों ने 2018 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दो सत्रों तक बल्लेबाजी की थी।

कब-कब भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट पारी में 50+ का स्कोर बनाया
साल स्थान खिलाड़ी और स्कोर
1981 मेलबर्न सुनील गावस्कर (70) और चेतन चौहान (85)
1985 एडिलेड सुनील गावस्कर (166*) और कृष्ण श्रीकांत (51)
1986 सिडनी सुनील गावस्कर (172) और कृष्ण श्रीकांत (116)
2024 पर्थ यशस्वी जायसवाल (90*) और केएल राहुल (62*)

राहुल ने SENA देशों में तीसरी बार शतकीय ओपनिंग साझेदारी की

राहुल साल 2000 से SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा बार 100+ रन की ओपनिंग साझेदारी की है। उन्होंने इस मामले में वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की। इससे पहले आकाश चोपड़ा, वसीम जाफर और दिनेश कार्तिक ने दो-दो बार ऐसा किया था। राहुल ने लॉर्ड्स में 2021 में रोहित शर्मा के साथ 126 रन की, 2021 में ही सेंचुरियन में मयंक अग्रवाल के साथ 117 रन की और अब यशस्वी के साथ पर्थ में शतकीय साझेदारी की है। यशस्वी ने इस टेस्ट में 123 गेंद में 50 रन पूरे किए। यह टेस्ट में उनका सबसे धीमा 50 रन है। इससे पहले उन्होंने रोसयू में अपने डेब्यू टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 104 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।

2000 के बाद से SENA देशों में सबसे ज्यादा 100+ रन की ओपनिंग साझेदारियों में शामिल रहे भारतीय
भारतीय सलामी जोड़ी कितनी 100+ की
ओपनिंग साझेदारियां
केएल राहुल और वीरेंद्र सहवाग 3
आकाश चोपड़ा, वसीम जाफर और दिनेश कार्तिक 2

राहुल ने इन तीन अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ यह उपलब्धि हासिल की है

साझेदार साल स्थान कितने रन की
साझेदारी
रोहित शर्मा 2021 लॉर्ड्स 126 रन
मयंक अग्रवाल 2021 सेंचुरियन 117 रन
यशस्वी जयसवाल 2024 पर्थ 100* रन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed