फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Aus World Cup 2023 Final Ceremony Perform Pop Singer Dua Lipa and Pritam See in Photos

IND vs AUS Final: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल का धमाकेदार आगाज, वायु सेना के एयर-शो ने जीता फैंस का दिल, VIDEO

Sun, 19 Nov 2023 02:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Nov 2023 02:25 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने 2023 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल को आकर्षक बनाते हुए और दर्शकों को रोमांचित करते हुए स्टेडियम के ऊपर फ्लाईपास्ट किया।

विज्ञापन
Ind vs Aus World Cup 2023 Final Ceremony Perform Pop Singer Dua Lipa and Pritam See in Photos
विश्व कप 2023 के दौरान एयर शो - फोटो : ICC

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत है। टीम इंडिया 12 साल बाद वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। वहीं, विश्व कप के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार भारत और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में भिड़ रही है। पिछली बार 2003 में ऐसा हुआ था।
विज्ञापन


Ind vs Aus World Cup 2023 Final Ceremony Perform Pop Singer Dua Lipa and Pritam See in Photos
एयर शो - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने 2023 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल को आकर्षक बनाते हुए और दर्शकों को रोमांचित करते हुए स्टेडियम के ऊपर फ्लाईपास्ट किया। इस एयरशो के देखकर फैंस काफी रोमांचित हो गए और उन्होंने खुशी से चीयर भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ind vs Aus World Cup 2023 Final Ceremony Perform Pop Singer Dua Lipa and Pritam See in Photos
एयर शो - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले पहली बार नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 9 हॉक ने एयर शो का प्रदर्शन किया और कलाबाजी दिखाई। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का गठन 1996 में किया गया था और इसमें उच्च प्रशिक्षित आईएएफ पायलट शामिल रहे जिन्हें एरोबेटिक्स में विशेषता हासिल है। टीम ने हॉक एमके 132 विमान को उड़ाते हुए दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। टीम ने शुक्रवार और शनिवार को रिहर्सल की थी।

विज्ञापन

Ind vs Aus World Cup 2023 Final Ceremony Perform Pop Singer Dua Lipa and Pritam See in Photos
एयर शो - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड को हराकर एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी। इस बीच भारतीय टीम की जीत के लिए देश भर में प्रार्थना और हवन किए जा रहे हैं ताकि पुरुष तीसरी बार खिताब जीत सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed