{"_id":"67260a2050045edf1a070c06","slug":"ind-vs-aus-will-nathan-mcsweeney-play-in-border-gavaskar-trophy-ricky-ponting-and-ian-healy-statement-2024-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलेंगे मैकस्वीनी? पोंटिंग और हीली ने टीम में शामिल करने की वकालत की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलेंगे मैकस्वीनी? पोंटिंग और हीली ने टीम में शामिल करने की वकालत की
Sat, 02 Nov 2024 04:46 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:46 PM IST
सार
डेविड वॉर्नर के इस साल की शुरुआत में संन्यास लेने और स्टीव स्मिथ के अपने पसंदीदा चौथे नंबर पर लौटने के बाद ऑस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए एक सलामी बल्लेबाज की तलाश है।
विज्ञापन
मैकस्वीनी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग और इयान हीली ने भारत के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय टीम में सलामी बल्लेबाज के खाली पड़े एक स्थान के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान नाथन मैकस्वीनी का चयन करने की वकालत की है। डेविड वॉर्नर के इस साल की शुरुआत में संन्यास लेने और स्टीव स्मिथ के अपने पसंदीदा चौथे नंबर पर लौटने के बाद ऑस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए एक सलामी बल्लेबाज की तलाश है। मैकस्वीनी, सैम कोनस्टास, कैमरून बैनक्रॉफ्ट और मार्कस हैरिस जैसे खिलाड़ी इस रिक्त स्थान को भरने के दावेदारों में शामिल हैं।
विज्ञापन
पोंटिंग ने 'आईसीसी रिव्यू शो' में कहा, ‘मेरे हिसाब से इस स्थान को भरने का एकमात्र दावेदार नाथन मैकस्वीनी है, जो क्वींसलैंड में जन्मे हैं और अब दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए की तरफ से भी अच्छा प्रदर्शन किया है।' हीली ने एसईएन रेडियो से कहा, 'मुझे खुशी है कि लोगों ने देखा कि नाथन मैकस्वीनी किस तरह से अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। मैं उसे अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि वह मेरे क्लब से जुड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता भी उसके बारे में जानते हैं क्योंकि उसने हाल ही में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वह चारों दावेदारों में सबसे अधिक तैयार नजर आता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोनस्टास
- फोटो : Twitter
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने बल्लेबाजी कोच नील डीकोस्टा ने भारत के पृथ्वी शॉ का उदाहरण देते हुए ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे 19 वर्षीय बल्लेबाज सैम कोनस्टास को भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए टीम में शामिल करने में जल्दबाजी न करें। डीकोस्टा का मानना है कि कोनस्टास अभी टेस्ट प्रारूप के लिए तैयार नहीं हैं। यह युवा बल्लेबाज भारत के खिलाफ सीरीज में उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करने के दावेदारों में शामिल हैं।
क्लार्क-ह्यूज को ट्रेन कर चुके डीकोस्टा
डीकोस्टा अतीत में माइकल क्लार्क और दिवंगत फिलिप ह्यूज को प्रशिक्षण दे चुके हैं। वह कोन्स्टास को भी बल्लेबाजी के गुर सिखा चुके हैं। उन्होंने सिडनी मार्निंग हेराल्ड से कहा, 'कोनस्टास 100 टेस्ट खेल सकते हैं, लेकिन अगर अभी उन्हें अभी राष्ट्रीय टीम में चुना जाता है तो वह 10 टेस्ट तक ही सीमित रह सकते हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिसमें काफी क्षमता है, लेकिन अभी उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने देना चाहिए।'
क्लार्क-ह्यूज को ट्रेन कर चुके डीकोस्टा
डीकोस्टा अतीत में माइकल क्लार्क और दिवंगत फिलिप ह्यूज को प्रशिक्षण दे चुके हैं। वह कोन्स्टास को भी बल्लेबाजी के गुर सिखा चुके हैं। उन्होंने सिडनी मार्निंग हेराल्ड से कहा, 'कोनस्टास 100 टेस्ट खेल सकते हैं, लेकिन अगर अभी उन्हें अभी राष्ट्रीय टीम में चुना जाता है तो वह 10 टेस्ट तक ही सीमित रह सकते हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिसमें काफी क्षमता है, लेकिन अभी उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने देना चाहिए।'