फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Final 2023 Dream 11 Prediction World Cup India vs Australia Playing 11 Captain Vice-Captain Players

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल में बिना किसी बदलाव के उतरी टीम इंडिया, इन 11 खिलाड़ियों पर है दारोमदार

Sun, 19 Nov 2023 01:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Sun, 19 Nov 2023 01:48 PM IST
सार

India vs Australia Playing 11 World Cup Final 2023: भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर रही है। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम को एक नया संयोजन मिला और यह उससे ज्यादा बेहतर साबित हुआ। हार्दिक के बाहर होने के बाद शार्दुल को भी अपनी जगह गंवानी पड़ी। पिछले छह मैच में भारतीय टीम जीतती आ रही है और उन्होंने इसी विनिंग कॉम्बिनेशन को बरकरार रखा है।

विज्ञापन
IND vs AUS Final 2023 Dream 11 Prediction World Cup India vs Australia Playing 11 Captain Vice-Captain Players
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें विश्व कप 2023 के फाइनल में आमने सामने है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजनीति से लेकर बॉलीवुड की हस्तियों सहित करीब एक लाख 30 हजार दर्शक मौजूद हैं। उनके सामने दोनों टीमों के 22 खिलाड़ियों की परीक्षा है। सवा लाख से ज्यादा दर्शक भारतीय टीम का समर्थन कर रहे हैं और यही कंगारुओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। मैच में होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों के अलावा फैंस की नजर प्लेइंग-11 पर भी है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन


भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर रही है। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम को एक नया संयोजन मिला और यह उससे ज्यादा बेहतर साबित हुआ। हार्दिक के बाहर होने के बाद शार्दुल को भी अपनी जगह गंवानी पड़ी। दोनों के स्थान पर सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी की जगह बनी। शमी ने टीम में आते ही कहर बरपा दिया और अब तक रुके नहीं हैं। उन्होंने छह मैच में 23 विकेट हासिल कर लिए। भारतीय टीम पिछले छह मैच से एक ही प्लेइंगह कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतर रही है। आज भी रोहित ने कोई बदलाव नहीं किया। 
विज्ञापन

IND vs AUS Final Live : भारत तीसरी बार बनेगा चैंपियन या ऑस्ट्रेलिया जीतेगा छठा खिताब, आज होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS Final 2023 Dream 11 Prediction World Cup India vs Australia Playing 11 Captain Vice-Captain Players
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार पर सबकी नजरें
सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में खेले गए मुकाबले में 49 रन की अहम पारी खेली थी। हालांकि, उसके बाद उन्हें बहुत ही कम मौके मिले और वह उस दौरान अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके बावजूद उन्हें लगातार मौका दिया जा रहा है। वह भी क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले में छा जाना चाहेंगे। 

IND vs AUS: धरती का चक्कर लगाने जितनी यात्रा...लगातार 10 जीत, देखें टीम इंडिया का इस विश्व कप में अब तक का सफर

IND vs AUS Final 2023 Dream 11 Prediction World Cup India vs Australia Playing 11 Captain Vice-Captain Players
मार्नश लाबुशेन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया ने लाबुशेन पर ही किया भरोसा
ऑस्ट्रेलिया टीम की बात करें उसकी चिंता मार्नश लाबुशेन और मार्कस स्टोइनिस में से किसी एक चुनना था। लाबुशेन ने इस विश्व कप में अब तक सभी 10 मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान सिर्फ दो अर्धशतक लगाए हैं। उनके 10 मैचों में 304 रन हैं। इस दौरान लाबुशेन का औसत 33.77 का रहा है। हालांकि, फाइनल में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया मैनेजमेंट ने लाबुशेन पर भरोसा किया और उन्हें मौका दिया।

IND vs AUS Final: विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली यह भारत की सबसे उम्रदराज टीम, जानें हर बार कितनी रही औसत आयु

IND vs AUS Final 2023 Dream 11 Prediction World Cup India vs Australia Playing 11 Captain Vice-Captain Players
मिचेल मार्श - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे नंबर पर ही खेलेंगे मिचेल मार्श, स्मिथ पर नजर
ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड करेंगे। ओपनिंग में शतक लगा चुके मिचेल मार्श को हेड के खेलने की वजह से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी होगी। उन्होंने इस क्रम पर भी एक शतक लगाया है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 177 रन बनाए थे। चौथे क्रम पर उतरने वाले दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस बड़े मुकाबले में एक बड़ी पारी की उम्मीद है। उन्होंने 2015 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 56 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। वह एक बार फिर खिताबी मुकाबले में कुछ कमाल करना चाहेंगे।

IND vs AUS Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया से दोहरा हिसाब चुकता करने उतरेगा भारत, जानें फ्री में कैसे देखें फाइनल

IND vs AUS Final 2023 Dream 11 Prediction World Cup India vs Australia Playing 11 Captain Vice-Captain Players
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2023 फाइनल - फोटो : अमर उजाला
फाइनल में दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed