IND vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप जीता, फाइनल में भारत को छह विकेट से हराया; हेड का शतक
{"_id":"655972aff71107b28009c8d6","slug":"ind-vs-aus-2023-world-cup-final-live-score-india-vs-australia-final-scorecard-ahmedabad-updates-in-hindi-2023-11-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप जीता, फाइनल में भारत को छह विकेट से हराया; हेड का शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 19 Nov 2023 10:03 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 19 Nov 2023 10:03 PM IST
खास बातें
India vs Australia World Cup 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के फाइनल में भारत को हरा दिया है। उसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (19 नवंबर) को खिताबी मुकाबले को छह विकेट से जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है। वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:27 PM, 19-Nov-2023
फाइनल में हार गया भारत
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 141 रन की मैज जिताऊ पारी खेली। मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। मिचेल मार्श 15, डेविड वॉर्नर सात, स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद दो रन बनाए।ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है। वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई। भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम ने हराया था।
कोहली और राहुल ने लगाया अर्धशतक
इससे पहले भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 और विराट कोहली ने 54 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 47 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 10 रनों का योगदान दिया। इन पांच खिलाड़ियों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रवींद्र जडेजा नौ, मोहम्मद शमी छह, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल चार-चार रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह एक रन ही बना पाए। मोहम्मद सिराज नौ रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिए।
विश्व कप में पहली बार ऑलआउट हुई भारतीय टीम
भारत के लिए इस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की सबसे बड़ी साझेदारी की। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रोहित, कोहली और राहुल अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार बड़े मौके पर फेल हो गए। भारत पहली बार इस विश्व कप में ऑलआउट हुआ है और मैच भी हार गया।
09:05 PM, 19-Nov-2023
IND vs AUS Final: लाबुशेन का अर्धशतक पूरा
मार्नश लाबुशेन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 40 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 128 और मार्नश लाबुशेन 53 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जीतने के लिए अब 16 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
08:40 PM, 19-Nov-2023
IND vs AUS Final: हेड ने लगाया शतक
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 34वें ओवर में कुलदीप यादव की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया ने 34 ओवर में तीन विकेट पर 185 रन बना लिए हैं। हेड 100 और मार्नश लाबुशेन 41 रन बनाकर नाबाद हैं।08:33 PM, 19-Nov-2023
IND vs AUS Final: शतक के करीब हेड
ऑस्ट्रेलिया ने 32 ओवर में तीन विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 88 और मार्नश लाबुशेन 40 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी कर ली है।08:20 PM, 19-Nov-2023
IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28 ओवर में 162/3
ऑस्ट्रेलिया ने 28 ओवर में तीन विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 84 और मार्नश लाबुशेन 34 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी कर ली है। भारत को मैच में बने रहना है तो किसी भी हाल में विकेट लेना होगा।07:57 PM, 19-Nov-2023
IND vs AUS Final: हेड ने पूरा किया अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह मैच को भारत की पकड़ से बाहर ले जा रहे हैं। टीम इंडिया को वापसी के लिए विकेट की आवश्यकता है। ऑस्ट्रेलिया ने 23 ओवर में तीन विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। हेड 54 और मार्नश लाबुशेन 25 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:49 PM, 19-Nov-2023
IND vs AUS Final: 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 104/3
ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 44 और मार्नश लाबुशेन 17 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। भारत को मैच में वापसी करने के लिए विकेट लेने की आवश्यकता है।07:46 PM, 19-Nov-2023
IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। लाबुशेन और हेड ने शानदार साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है।07:44 PM, 19-Nov-2023
IND vs AUS Final: हेड-लाबुशेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन के बीच 70 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। हेड अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। यह जोड़ी खतरनाक दिख रही है और भारत को जल्द से जल्द यह साझेदारी तोड़नी होगी।07:25 PM, 19-Nov-2023