फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS World Cup 2023 Final: Team India and Australia Road To Final All Wins and Stats Distance Travelled

IND vs AUS: धरती का चक्कर लगाने जितनी यात्रा...लगातार 10 जीत, देखें टीम इंडिया का इस विश्व कप में अब तक का सफर

Sun, 19 Nov 2023 03:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Nov 2023 03:00 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया की टीम के इस विश्व कप में शुरुआती दो मैच बेहद निराशाजनक रहे थे। टीम को पहले भारत और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार आठ मैच जीते हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS World Cup 2023 Final: Team India and Australia Road To Final All Wins and Stats Distance Travelled
भारत बनाम विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहली बार पूरी तरह भारत की मेजबानी मे खेला जा रहा विश्व कप 2023 अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। आज (19 नवंबर) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराया था। 44 दिन पहले शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक 47 बेहतरीन और रोमांचक मैच खेले जा चुके हैं। यह टूर्नामेंट देश के 10 मैदानों पर खेले गया। जहां भारत ने सबसे ज्यादा नौ वेन्यू पर मैच खेले और सिर्फ हैदराबाद में कोई  मुकाबला नहीं खेला। ऑस्ट्रेलिया ने आठ वेन्यू पर मैच खेले। 
विज्ञापन


भारतीय टीम का ट्रैवल चार्ट (इसमें वॉर्म अप मैच के डेटा को नहीं जोड़ा गया)
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों ने इस पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा यात्रा की। आठ अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच से अहमदाबाद में फाइनल तक टीम इंडिया करीब 13,535 किलोमीटर की यात्रा कर चुकी है। पृथ्वी का व्यास 12,742 किलोमीटर है। यानी भारतीय टीम ने इस विश्व कप में पृथ्वी के एक चक्कर लगाने से ज्यादा यात्रा कर ली है।  अहमदाबाद में फाइनल के लिए पहुंचने तक भारत ने कुल 11,029 किलोमीटर की यात्रा की। वहीं, इसमें अगर वॉर्म अप मैचों की यात्रा को भी शामिल कर लें यानी भारत ने दो वॉर्म अप मैच के लिए गुवाहाटी से तिरुवनंतपुरम की यात्रा की थी, जिसकी दूरी 2506 किलोमीटर है।

विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन

इसे जोड़कर भारतीय टीम ने 13,535 किलोमीटर की यात्रा की। इसके बावजूद भारतीय टीम किसी मैच में कमजोर या थकी हुई नहीं दिखी और विश्व कप जीतने का जज्बा उनमें कूट-कूटकर भरा हुआ दिखा। भारतीय टीम ने पिछले 44 दिन में इतनी यात्रा के बावजूद लगातार 10 मैच जीते हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने लीग राउंड में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड को शिकस्त दी। वहीं, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में 70 रन से हराया और चौथी बार फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया टीम का इस विश्व कप में प्रदर्शन


ऑस्ट्रेलिया टीम का ट्रैवल चार्ट (इसमें वॉर्म अप मैच का डेटा नहीं जुड़ा है)

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम के इस विश्व कप में शुरुआती दो मैच बेहद निराशाजनक रहे थे। टीम को पहले भारत और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार आठ मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लीग राउंड में भारत और दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद श्रीलंका, पाकिस्तान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को शिकस्त दी। इसके बाद सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर आठवीं बार फाइनल में जगह बनाई।


ऑस्ट्रेलियाई टीम का इस विश्व कप में प्रदर्शन

भारत की तरह ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने विश्व कप 2023 सफर की शुरुआत चेन्नई से की थी। इस दौरान टीम ने फाइनल के लिए अहमदाबाद पहुंचने तक कुल 10,099 किलोमीटर की यात्रा की। भारत ने जहां नौ वेन्यू पर नौ लीग मैच खेले, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने आठ वेन्यू पर नौ लीग मैच खेले। ऑस्ट्रेलिया को वॉर्म अप मैच के लिए हैदराबाद से तिरुवनंतपुरम की यात्रा करनी पड़ी थी। उसे मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने कुल 11,105 किलोमीटर की यात्रा की। टीम को इतनी यात्रा की वजह से कुछ फिटनेस के मामले भी सामने आए थे। मैक्सवेल भी अनफिट हुए थे, वहीं कुछ खिलाड़ियों को अत्यधिक गर्मी की मार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, इन सबके बावजूद कंगारू टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।

विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के मैच
मैच ऑस्ट्रेलिया का स्कोर विपक्षी टीम का स्कोर जीत का अंतर
पहला 199 201/4 (IND) 6 विकेट (IND)
दूसरा  177 311/7 (SA) 134 रन (SA)
तीसरा 215/5 209 (SL) 5 विकेट
चौथा 367/9 305 (PAK) 62 रन
पांचवां 399/8 90 (NED) 309 रन
छठा 388 383/9 (NZ) 5 रन
सातवां 286 253 (ENG) 33 रन
आठवां 293/7 291/5 (AFG) 3 विकेट
नौवां 307/2 306/8 (BAN) 8 विकेट
10वां 215/7 212 (SA) 3 विकेट

इस तरह फाइनल में पहुंचे भारत-ऑस्ट्रेलिया

IND vs AUS World Cup 2023 Final: Team India and Australia Road To Final All Wins and Stats Distance Travelled
विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 साल बाद विश्व कप का फाइनल होगा। पिछली बार टीम इंडिया 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग में हार गई थी। रोहित शर्मा की सेना इस बार उस हार का बदला लेने उतरेगी। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (15 नवंबर) को टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया था। वह 12 साल बाद फाइनल में पहुंची है। पिछली बार 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार (16 नवंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया।

IND vs AUS World Cup 2023 Final: Team India and Australia Road To Final All Wins and Stats Distance Travelled
विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला
भारत चौथी बार फाइनल में खेलेगा
भारत चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार खिताब जीता था। 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। तब सौरव गांगुली कप्तान थे। इसके आठ साल बाद 2011 में जब भारत फाइनल में पहुंचा तो उसने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया। दूसरी ओर, कंगारू टीम आठ साल के बाद विश्व कप का फाइनल खेलेगी। वह 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में चैंपियन बनी थी। ऑस्ट्रेलिया को 1975 और 1996 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उसे पिछली बार 2019 में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में बाहर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed