{"_id":"6559001d9f7c0740de000048","slug":"ind-vs-aus-wc-2023-final-ahmedabad-weather-forecast-narendra-modi-stadium-pitch-report-news-in-hindi-2023-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Weather: फाइनल में बारिश हुई तो क्या होगा? अहमदाबाद में मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS Weather: फाइनल में बारिश हुई तो क्या होगा? अहमदाबाद में मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Sun, 19 Nov 2023 06:19 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 19 Nov 2023 06:19 AM IST
सार
Ahmedabad Weather Forecast, ODI World Cup Final IND vs AUS 2023: भारतीय बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं और शीर्ष पांच में से चार ने टूर्नामेंट में शतक बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतरीन होता गया है। मोहम्मद शमी अब तक सबसे ज्यादा 23 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
विश्व कप के फाइनल में आज (19 नवंबर) भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमों की हालिया प्रदर्शन को देखें तो यह एक ब्लॉकबस्टर मैच साबित हो सकता है। भारतीय टीम लगातार 10 जीत के साथ फाइनल में पहुंची है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पिछले आठ मुकाबलों में जीत हासिल की है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं, कंगारूओं को लीग राउंड में भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं और शीर्ष पांच में से चार ने टूर्नामेंट में शतक बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतरीन होता गया है। मोहम्मद शमी अब तक सबसे ज्यादा 23 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में अलग-अलग समय पर मैच विजेता खिलाड़ी मिलते गए हैं। कुछ मैचों में एडम जम्पा ने जीत दिलाई तो कुछ में डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने टीम की नैया पार लगाई। ग्लेन मैक्सवेल ने भी दो बेहतरीन पारियां खेली हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल फाइनल में आई थी बारिश
दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में 1.3 लाख प्रशंसकों के सामने भारत-ऑस्ट्रेलिया होगा। इससे बेहतर स्क्रिप्ट टूर्नामेंट की नहीं हो सकती थी। यह इस टूर्नामेंट का अब तक सबसे बेहतरीन मैच साबित हो सकता है। पिछली बार जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोई फाइनल हुआ तो तब बारिश ने बड़ी भूमिका निभाई थी। आईपीएल के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत मिली थी। बारिश के कारण मैच रिजर्व डे पर समाप्त हुआ था। हालांकि, इस बार ऐसी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। एक्यूवेदर के अनुसार, बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। ऐसे में विश्व कप फाइनल में सभी 100 ओवर बिना किसी रुकावट के होने चाहिए। तापमान अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पिच रिपोर्ट
ऐसा माना जा रहा है कि फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी वाली पिच पर होगा। इससे स्पिनरों को काफी मदद मिलती है। इसी पिच पर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था। स्पिनरों को संभलकर खेलने की आवश्यकता होगी।
स्टेडियम का रिकॉर्ड
इस मैदान पर अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैँ। 17 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम मैच जीती है और 15 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली है। पलड़ा बराबरी का लग रहा है, लेकिन फाइनल जैसे बड़े दबाव वाले मैच में दोनों कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। इस मैदान पर पहली पारी में औसत स्कोर 237 और दूसरी पारी में 207 रन रहा है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच टाई होने पर क्या होगा?
मैच टाई होने की परिस्थिति में सुपर ओवर होगा। अंपायर तब तक सुपर ओवर करवाएंगे जब तक किसी एक टीम के पक्ष में नतीजा नहीं आ जाए।
अगर बारिश हुई तो क्या होगा?
अगर बारिश के कारण मैच रविवार को पूरा नहीं होता है तो सोमवार को रिजर्व डे के दिन मुकाबला पूरा होगा। अगर मैच दो दिनों के बाद भी रद्द हो जाता है तो आईसीसी के पास एक नियम है। 2019 की तरह इस बार बाउंड्री काउंट नियम नहीं है। उस नियम को खत्म कर दिया गया है। ऐसे में ट्रॉफी उस टीम को मिलेगी जो ग्रुप राउंड के दौरान उच्च स्थान पर रही थी। भारतीय टीम अंक तालिका में पहले और ऑस्ट्रेलिया तीसरे पायदान पर रही है। ऐसे में फायदा टीम इंडिया को होगा।