फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs aus wc 2023 5th match live streaming telecast where how to watch world cup india vs australia live

IND vs AUS Live Streaming: विश्व कप में भारत की पहली टक्कर ऑस्ट्रेलिया से, चैनल-एप पर फ्री में कहां देखें मैच

Sun, 08 Oct 2023 11:12 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: रोहित राज Updated Sun, 08 Oct 2023 11:12 AM IST
सार

India vs Australia World Cup 2023 Live Streaming, Telecast: चेन्नई में दोनों टीमों के बीच यह चौथा वनडे मैच होगा। अब तक हुए तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। उसने दो मैच जीते हैं और भारत को एक मुकाबले में सफलता मिली है।

विज्ञापन
ind vs aus wc 2023 5th match live streaming telecast where how to watch world cup india vs australia live
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत रविवार (आठ अक्तूबर) को करेगी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में उसका मुकाबला पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। कंगारूओं का भी विश्व कप के 13वें संस्करण में यह पहला मैच होगा। रोहित शर्मा और पैट कमिंस पहली बार वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगे। दोनों टीमों की नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी।
विज्ञापन


चेन्नई में दोनों टीमों के बीच यह चौथा वनडे मैच होगा। अब तक हुए तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। उसने दो मैच जीते हैं और भारत को एक मुकाबले में सफलता मिली है। चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का यह दूसरा मुकाबला है। इससे पहले यहां 1987 में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं। तब कंगारू टीम ने एक रन से मैच को जीत लिया था।
विज्ञापन

ind vs aus wc 2023 5th match live streaming telecast where how to watch world cup india vs australia live
रोहित शर्मा और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में दोनों टीमों के बीच यह 13वां मुकाबला
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप में अब तक सिर्फ चार मैचों में जीत मिली है। वहीं, आठ बार हार का सामना करना पड़ा है। चार जीत की बात करें तो 1983, 1987, 2011 और 2019 में भारत ने पांच बार की चैंपियन टीम को हराया है। दोनों के बीच 2003 विश्व कप का फाइनल और 2015 विश्व कप का सेमीफाइनल भी खेला गया था। दोनों मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

ind vs aus wc 2023 5th match live streaming telecast where how to watch world cup india vs australia live
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
हम विश्व कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

विश्व कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच रविवार (आठ अक्तूबर) को खेला जाएगा।

विश्व कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन

ind vs aus wc 2023 5th match live streaming telecast where how to watch world cup india vs australia live
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।

विश्व कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

ind vs aus wc 2023 5th match live streaming telecast where how to watch world cup india vs australia live
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेने पड़ेंगे। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

विश्व कप के लिए दोनों टीमें
ऑस्ट्रेलिया:
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, शॉन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed