फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 IND vs AUS Chennai Weather Forecast India vs Australia Pitch Report MA Chidambaram Stadium

IND vs AUS Weather: भारत के पहले मैच पर बारिश का साया, चेन्नई में मुकाबले के दौरान ऐसा रह सकता है मौसम

Sun, 08 Oct 2023 01:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: रोहित राज Updated Sun, 08 Oct 2023 01:46 PM IST
सार

Chennai Weather Forecast, ODI World Cup IND vs AUS 2023: चेन्नई में पिछले कुछ घंटों में जमकर बारिश हुई है। आसमान में काले बादल देखे गए हैं। ऐसे में प्रशंसकों को इस बात का डर है कि कहीं मैच में बारिश खलल न डाल दे।

विज्ञापन
World Cup 2023 IND vs AUS Chennai Weather Forecast India vs Australia Pitch Report MA Chidambaram Stadium
IND vs AUS - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप का पांचवां मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (आठ अक्तूबर) को खेला जा रहा है। दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया की नजर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने पर है। हालांकि, उनकी उम्मीदों पर बारिश पानी फेर सकती है। चेन्नई में पिछले कुछ घंटों में जमकर बारिश हुई है। आसमान में काले बादल देखें गए हैं। ऐसे में प्रशंसकों को इस बात का डर है कि कहीं मैच में बारिश खलल न डाल दे।
विज्ञापन


विश्व कप में भारत इकलौती ऐसी टीम है जिसे दोनों अभ्यास मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में बारिश के कारण अभ्यास मैच धुल गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई में मुकाबले से एक दिन पहले शाम में होने वाले अभ्यास सत्र को भी रद्द करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मौसम को देखते हुए इंडोर सेशन में हिस्सा लिया। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि मैच पर बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

World Cup 2023 IND vs AUS Chennai Weather Forecast India vs Australia Pitch Report MA Chidambaram Stadium
एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
चेन्नई में मैच की शुरुआत दोपहर दो बजे होगी। उससे आधे घंटे पहले टॉस होगा। एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक, दोपहर में चेन्नई का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बादल छाए रह सकते हैं। बादल छाए रहने की संभावना 21 फीसदी है। वहीं, शाम की बात करें तो 39 फीसदी अनुमान है कि आसमान में बादल दिखाई देंगे। वहीं, रात के समय यह घटकर 29 फीसदी है। हालांकि, चेन्नई की बारिश को लेकर कोई भी कुछ नहीं कह सकता। पिछले कुछ दिनों के मौसम ने प्रशंसकों को डराकर रखा है।



World Cup 2023 IND vs AUS Chennai Weather Forecast India vs Australia Pitch Report MA Chidambaram Stadium
रोहित शर्मा और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया से हार चुका है भारत
चेन्नई में दोनों टीमों के बीच यह चौथा वनडे मैच होगा। अब तक हुए तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। उसने दो मैच जीते हैं और भारत को एक मुकाबले में सफलता मिली है। चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का यह दूसरा मुकाबला है। इससे पहले यहां 1987 में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं। तब कंगारू टीम ने एक रन से मैच को जीत लिया था। 2017 में भारत को जीत मिली थी और मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने मैच को अपने नाम किया था।
विज्ञापन

World Cup 2023 IND vs AUS Chennai Weather Forecast India vs Australia Pitch Report MA Chidambaram Stadium
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप के लिए दोनों टीमें
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, शॉन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed