{"_id":"67775fba687ab68b7e0c2355","slug":"ind-vs-aus-virat-kohli-poor-form-continues-scored-50-twice-in-the-last-one-year-got-caught-behind-wicket-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: पिछले एक साल में दो बार 50+ का स्कोर बना पाए कोहली, इस सीरीज में सात बार विकेट के पीछे कैच आउट हुए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: पिछले एक साल में दो बार 50+ का स्कोर बना पाए कोहली, इस सीरीज में सात बार विकेट के पीछे कैच आउट हुए
Fri, 03 Jan 2025 09:25 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 03 Jan 2025 09:25 AM IST
सार
विराट इस सीरीज में अब तक आठ पारियों में 184 रन बना सके हैं। इस दौरान उनकी पारियां- 17, 5, 36, 3, 11, 7, 100*, 5 रन की रही हैं।
विज्ञापन
विराट स्लिप में कैच आउट हुए
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है। विराट कोहली इस टेस्ट में भी फेल रहे और 69 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान अपनी पारी में वह एक भी चौका नहीं लगा पाए। विराट पर्थ में शतक लगाने के बाद लगातार फ्लॉप रहे हैं। इतना ही नहीं, पिछले एक साल (तीन जनवरी 2024 से) में वह महज दो बार ही 50 से ज्यादा का स्कोर बना पाए हैं। इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने आठ पारियों में बल्लेबाजी की है और सात बार आउट हुए हैं। सातों बार गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे गई है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
विराट इस सीरीज में अब तक आठ पारियों में 184 रन बना सके हैं। इस दौरान उनकी पारियां- 17, 5, 36, 3, 11, 7, 100*, 5 रन की रही हैं। इस दौरान वह सात बार आउट हुए और सातों बार वह आदत से मजबूर तेज गेंदबाजों की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को छेड़छाड़ करते हुए कैच आउट हुए। इनमें से तीन बार स्कॉट बोलैंड ने उनका शिकार किया। अब तक टेस्ट में विराट ने बोलैंड का छह पारियों में सामना किया है। इस दौरान विराट ने 98 गेंद खेली हैं और 32 रन बनाए हैं। चार बार बोलैंड ने उनका शिकार किया है। विराट को बोलैंड ने चारों बार विकेटकीपर के हाथों या स्लिप में कैच कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
पिछले एक साल (तीन जनवरी 2024 से) में विराट ने सिर्फ दो बार 50 से ज्यादा के एक स्कोर बनाए हैं। इनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 70 रन की पारी और पर्थ में 100 रन की पारियां शामिल हैं। विराट ने साल 2024 में 10 टेस्ट की 19 पारियों में 24.52 की औसत से 417 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। कोहली ने सिडनी में 69 गेंदें खेलीं, लेकिन एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके। उनके टेस्ट करियर में यह बिना किसी बाउंड्री के सबसे लंबी पारी है।
विराट कोहली
- फोटो : PTI
मैच की बात करें तो भारत ने पहले दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक चार विकेट गंवा दिए हैं।। विराट के अलावा यशस्वी जायसवाल 10 रन, केएल राहुल चार रन, शुभमन गिल 20 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी को बोलैंड, राहुल को स्टार्क और गिल को लियोन ने पवेलियन भेजा। भारत इस मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बिना उतरा है। रोहित ने इस मैच के लिए खुद को ड्रॉप करने का फैसला लिया। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं। भारत फिलहाल इस सीरीज में 2-1 से पीछे है।