फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS U19: india wins second test match against australia by an innings and 120 runs won series by 2-0

IND vs AUS U19: अनमोलजीत-एनान की घातक गेंदबाजी से भारत की बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया को पारी और 120 रन से हराया

Wed, 09 Oct 2024 05:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 09 Oct 2024 05:58 PM IST
सार

भारत की अंडर 19 टीम ने दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 120 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन
IND vs AUS U19: india wins second test match against australia by an innings and 120 runs won series by 2-0
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी खेली गई दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज बुधवार को समाप्त हो गई। भारत की अंडर 19 टीम ने दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 120 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया। चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में अनमोलजीत सिंह ने नौ और मोहम्मद एनान ने सात विकेट चटकाए।
विज्ञापन

चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन सोहम पटवर्धन के नेतृत्व वाली टीम ने कंगारुओं को पहली पारी में 277 रन पर समेटने के बाद, दूसरी पारी में 95 रन पर ढेर कर दिया और यह मुकाबला जीत लिया। 
ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 142 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। उनका चौथा विकेट 208 रन के स्कोर पर लीग यंग के रूप में गिरा, जिन्हें अनमोलजीत सिंह ने अपना शिकार बनाया। वह 66 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। टीम के कप्तान ऑलिवर पिक ने शतक जड़ा, लेकिन उन्हें भी अनमोलजीत सिंह ने ही बोल्ड किया। पिक ने 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 117 रन बनाए। इस दौरान भारत के लिए अनमोलजीत और मोहम्मद एनान ने चार-चार विकेट लिए। इसके अलावा समर्थ नागराज को भी एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पारी में 215 रन से पिछड़ने के बाद भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन देने का फैसला किया। दूसरी पारी में उनकी शुरुआत खराब रही। 24 के स्कोर पर उन्हें रिले किंगसेल के रूप में पहला झटका लगा। वह सिर्फ दो रन बना सके। फिर साइमन बड्ज और स्टीवन होगन भी कुछ समय बाद पवेलियन लौट गए। वहीं, हैरी होएकस्त्रा 20 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान चार बल्लेबाज खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। अंत में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 95 रनों के स्कोर पर सिमट गई। भारत के लिए अनमोलजीत ने पांच और एनान ने तीन विकेट लिए। वहीं, चेतन शर्मा को एक सफलता मिली। अनमोजीत को उनके घातक प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed