{"_id":"677a3e7d705e94e0b40dfde4","slug":"ind-vs-aus-two-indian-greats-face-to-face-regarding-sydney-pitch-gambhir-praised-gavaskar-said-not-idea-2025-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: सिडनी की पिच को लेकर दो भारतीय दिग्गज आमने-सामने, कोच गंभीर ने की तारीफ, गावस्कर बोले- आदर्श नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: सिडनी की पिच को लेकर दो भारतीय दिग्गज आमने-सामने, कोच गंभीर ने की तारीफ, गावस्कर बोले- आदर्श नहीं
Sun, 05 Jan 2025 01:40 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:40 PM IST
सार
गावस्कर ने शनिवार को अंतिम सत्र के दौरान एससीजी के विकेट की आलोचना की थी। गावस्कर ने ‘एबीसी स्पोर्ट’ पर कहा, 'जब मैंने पिच देखी तो मैंने कहा कि गायें इस पर चर सकती थीं। यह आदर्श टेस्ट मैच पिच नहीं है।'
विज्ञापन
गावस्कर और गंभीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिडनी की पिच को लेकर दो भारतीय दिग्गज आमने-सामने आ गए हैं। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के अनुसार सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) की पिच टेस्ट मैच के लिए आदर्श नहीं थी, लेकिन भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने विकेट की प्रशंसा करते हुए इसे गेंदबाजी की मददगार और परिणाम देने वाली बताया जिसमें सभी के लिए कुछ न कुछ था।
विज्ञापन
गेंदबाजों ने सिडनी में बनाया दबदबा
मैच के शुरुआती दो दिन में 26 विकेट गिरे, जबकि तीसरे दिन चार भारतीय और तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आउट किए। गेंदबाजों ने अधिकांश समय मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। गंभीर ने भारत की पांचवें टेस्ट में हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'यह कुछ बेहतरीन विकेट थे। यह टेस्ट क्रिकेट के लिए भी अच्छा है। गेंदबाजों के लिए पर्याप्त था और बल्लेबाजों के लिए भी पर्याप्त था। लेकिन यही वह चीज है जो टेस्ट क्रिकेट को जीवित रखेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर ने की पिच की तारीफ
उन्होंने कहा, 'यह सिडनी का सामान्य विकेट नहीं था, जैसा कि हम आम तौर पर देखते हैं या जिसे हमने पहले भी देखा है। लेकिन फिर टेस्ट क्रिकेट को ऐसे ही खेला जाना चाहिए। परिणाम देने वाला विकेट। मुझे पता है कि जब हम स्वदेश में खेलते हैं तो टर्निंग विकेट के बारे में बहुत बात होती है लेकिन यह शायद उतना ही मददगार था जितना कि हमें स्वेदश में मिलता है।'
गावस्कर ने पिच की आलोचना की थी
हालांकि, गावस्कर ने शनिवार को अंतिम सत्र के दौरान एससीजी के विकेट की आलोचना की थी। गावस्कर ने ‘एबीसी स्पोर्ट’ पर कहा, 'जब मैंने पिच देखी तो मैंने कहा कि गायें इस पर चर सकती थीं। यह आदर्श टेस्ट मैच पिच नहीं है क्योंकि आप चाहते हैं कि मैच चौथे या पांचवें दिन तक चले। जब तक बारिश नहीं हो, मुझे नहीं लगता कि हम चौथे दिन यहां होंगे।'
गावस्कर ने दिया था यह बयान
गावस्कर ने कहा कि अगर भारत में भी ऐसा ही विकेट उपलब्ध कराया जाता तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेटर उसकी आलोचना करते। उन्होंने कहा, 'सभी उसे निशाना बनाते। इस बारे में तरह-तरह की टिप्पणियां की जातीं कि ‘क्या यह अच्छी पिच है?' गावस्कर ने कहा, 'इस पिच पर पहले खेल चुके पूर्व खिलाड़ी भी हैरान थे। ग्लेन मैकग्रा ने कहा कि उन्होंने पिच पर इतनी घास पहले कभी नहीं देखी। मुद्दा यह है कि जब आप विदेश जाते हैं। तो आपको इस तरह की सतह पर खेलने के लिए तैयार रहना होता है।'
गावस्कर ने पूर्व खिलाड़ियों की भी आलोचना की थी
इस 75 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज ने कठिन भारतीय पिचों के बारे में शिकायत करने के लिए पूर्व खिलाड़ियों की भी आलोचना की। गावस्कर ने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में क्या आपने कभी किसी पूर्व भारतीय क्रिकेटर को परिस्थितियों के बारे में शिकायत करते सुना है? वे स्वीकार करते हैं कि विदेश में खेलने का मतलब यही है।'
'हम शिकायत नहीं करते'
उन्होंने कहा, 'हम शिकायत करने वाले नहीं हैं, हम शिकायत नहीं करते। जब हम (विदेश में) जाते हैं और क्रिकेट खेलते हैं तो हम कड़ी मेहनत करते हैं और अगर हम हार जाते हैं तो हम हार जाते हैं। हम समझते हैं कि विदेशों में घरेलू टीम को हराना बहुत मुश्किल है। आप हमें कभी शिकायत करते नहीं पाएंगे। लेकिन भारत में एक दिन में 15 विकेट गिरना नरक जैसा होगा।'