फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Aus: Team India's bowlers will have to show their strength in second ODI

टीम इंडिया के गेंदबाजों को दिखाना होगा दम, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे आज

Sun, 29 Nov 2020 06:45 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sun, 29 Nov 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
Ind vs Aus: Team India's bowlers will have to show their strength in second ODI
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter@ICC
पहले मैच में लय पाने के लिए जूझते रहे भारतीय गेंदबाजों को बिना समय गंवाए अपनी गलतियों में सुधार करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शृंखला बचाने के लिए रविवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन


भारत को पहले मैच में 66 रन से पराजय का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से भारत की कमजोरियों का फायदा उठाया, वह कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के लिए चिंता का सबब है। हार्दिक पंड्या ने 76 गेंद में 90 रन बनाए लेकिन 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की तरह सिर्फ एक शानदार पारी से मैच नहीं जीता जा सकता। पंड्या ने खुद स्वीकार किया है कि वह फिलहाल गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं और टी20 विश्व कप से पहले गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


इससे कोहली के पास ऐसे गेंदबाज रह गए हैं जो बल्लेबाजी नहीं कर सकते और शीर्षक्रम का कोई बल्लेबाज गेंदबाजी नहीं कर सकता। छठे गेंदबाज की कमी से बुमराह पर काफी दबाव आ गया है जो वनडे क्रिकेट में अपनी चिर परिचित फार्म में भी नहीं दिख रहे। आईपीएल का शानदार फॉर्म वह पहले वनडे में दोहरा नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिंच-स्मिथ हैं फॉर्म में
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जबर्दस्त फार्म में हैं जिससे जसप्रीत बुमराह और बाकी गेंदबाज असरदार साबित नहीं हुए। भारतीय टीम के गेंदबाजी संयोजन में किसी बदलाव की संभावना भी नहीं है बशर्ते युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी दोनों अनफिट घोषित न हों।

172 : रन दे डाले बीस ओवरों में चहल और नवदीप सैनी ने पहले मैच में

चहल की जगह आ सकते हैं कुलदीप
चहल और सैनी दोनों ने मिलकर काफी रन दे डाले। चहल चोट के कारण अपना स्पैल पूरा करने के बाद मैदान छोड़कर चले गए। वहीं सैनी की कमर में खिंचाव आ गया है। उनके कवर के तौर पर टी नटराजन को टीम में रखा गया है। उनकेबाहर होने पर शारदुल ठाकुर को सैनी की जगह और कुलदीप यादव को चहल की जगह उतारा जा सकता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में उभरते सितारे कैमरन ग्रीन को मौका मिल सकता है क्योंकि पहले मैच में मार्कस स्टोइनिस की बाजू में खिंचाव आ गया था। फिंच और स्मिथ दोनों ने संकेत दिया कि ग्रीन वनडे क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं।

शीर्ष क्रम को संभालना होगा जिम्मा
भारत के शीर्ष क्रम के कुछ बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए। खासकर श्रेयस अय्यर ने जोश हेजलवुड की गेंद पर जो शॉट लगाया, वह गैर जरूरी था। मयंक अग्रवाल भी अतिरिक्त उछाल का सामना नहीं कर पा रहे। कप्तान विराट कोहली पर ऑस्ट्रेलियाई टीम , मीडिया और क्रिकेटप्रेमियों की नजरें हैं और वह भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। कोहली ने पहले मैच के बाद कहा था, ‘हमने मैच के बाद बल्लेबाजी को लेकर बात की। हम सकारात्मक सोच के साथ उतरे और सभी ने उसी तरीके से खेलने की कोशिश की।’

टीमें : भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी , शारदुल ठाकुर ।


ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जांपा, जोश हेजलवुड, सीन एबोट, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, मोइजेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाय,डेनियल सैम्स, मैथ्यू वेड । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed