फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India T20 Squad for Australia Tour Captain Vice Captain Shubman Gill Rohit Sharma Virat Kohli Players List

IND vs AUS T20I: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का एलान, हार्दिक चोट के कारण बाहर; देखें स्क्वॉड

Sat, 04 Oct 2025 02:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 04 Oct 2025 02:47 PM IST
सार

India T20 Team Squad vs Australia  : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 अक्तूबर से शुरू होने जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम का एलान कर दिया। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरा शुभमन गिल उनके डिप्टी होंगे।

विज्ञापन
India T20 Squad for Australia Tour Captain Vice Captain Shubman Gill Rohit Sharma Virat Kohli Players List
भारतीय टी20 टीम - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 अक्तूबर से शुरू होने जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम का एलान कर दिया। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरा शुभमन गिल उनके डिप्टी होंगे। इस टीम में जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है जबकि हार्दिक पांड्या चोटिल होने की वजह से टीम में जगह नहीं बना पाए।
विज्ञापन

हार्दिक चोट के कारण बाहर
हार्दिक पांड्या चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं नजर आएंगे। वह एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में चोटिल हो गए थे। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में ऐंठन के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा था, जिसकी वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच भी नहीं खेल पाए थे। हार्दिक की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी को मिला मौका
अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान किया है। ये वही टीम है जिसने भारत को एशिया कप 2025 का खिताब जिताया था। टीम में वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी  को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

वनडे में नहीं खेलेंगे बुमराह, टी20 सीरीज में होगी वापसी
गिल के साथ अभिषेक शर्मा के सलामी बल्लेबाजी करने की उम्मीद है। संजू सैमसन और जितेश शर्मा विकेटकीपर होंगे। तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रहे हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है जबकि टी20 में उनकी वापसी होगी। मुख्य चयनकर्ता ने बुमराह के कार्यभार प्रबंधन के बारे में भी बात की और कहा कि उन्हें वनडे टीम से बाहर इसलिए रखा गया ताकि उन पर ज्यादा काम का बोझ न पड़े। अगरकर ने कहा, 'हमने उन्हें पहले ही वनडे मैचों के लिए आराम दे दिया है। जब भी संभव हो, हम चोट के जोखिम को कम करने के लिए कार्यभार प्रबंधन करते हैं। सिराज जैसे अन्य खिलाड़ी भी काफी गेंदबाजी करते हैं, इसलिए सभी गेंदबाजों का प्रबंधन प्राथमिकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed