{"_id":"65643f85ce9c75aa720f2793","slug":"ind-vs-aus-t20-match-record-first-time-three-indians-scored-fifty-in-a-t20-match-yashasvi-ruturaj-ishan-record-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: यशस्वी-ईशान और ऋतुराज ने रचा इतिहास, टी20 में तीन भारतीयों ने पहली बार किया यह काम, जानें रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: यशस्वी-ईशान और ऋतुराज ने रचा इतिहास, टी20 में तीन भारतीयों ने पहली बार किया यह काम, जानें रिकॉर्ड
Mon, 27 Nov 2023 12:34 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:34 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक लगाए। तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर एक खास रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इससे गेंदबाजों का काम आसान हो गया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 191 रन ही बना सकी और 44 रन से मैच हार गई। यह मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ की तिकड़ी ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो पहले कोई नहीं कर पाया था।
यशस्वी जायसवाल ने तूफानी शुरुआत करते हुए 25 गेंद में 53 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल थे। इसके बाद ईशान किशन 32 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। किशन ने तीन चौके और चार छक्के लगाए। अंत में ऋतुराज गायकवाड़ 43 गेंद में 58 रन की पारी खेलने के बाद आउट हुए। उन्होंने दो छक्के और तीन चौके लगाए। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहला मौका था, जब भारत के शुरुआती तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। टी20 क्रिकेट में इससे पहले चार मुकाबलों में ऐसा हुआ था, जब किसी टीम के शुरुआती तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए थे, लेकिन एक भी मौके पर भारत इसमें शामिल नहीं था।
भारत के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की तिकड़ी ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। ये तीनों टी20 में शुरुआती तीन स्थान पर ही बल्लेबाजी करते थे, लेकिन कभी भी ये दिग्गज एक साथ अर्धशतक नहीं लगा सके। भारत की युवा टी20 टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले मैच में भी भारत ने 200 रन से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
एक पारी में शुरुआती तीन बल्लेबाजों के 50+ स्कोर

- ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, एडिलेड, 2019
- बरमूडा बनाम बहामास, कूलिज, 2021
- कनाडा बनाम पनामा, कूलिज, 2021
- बेल्जियम बनाम माल्टा, गेंट, 2022
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 2023