{"_id":"654d15f12d7487ffa20a3456","slug":"ind-vs-aus-suryakumar-ruturaj-gaikwad-can-become-captain-in-t20-series-with-australia-doubt-on-hardik-play-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज में सूर्यकुमार या ऋतुराज बन सकते हैं कप्तान, हार्दिक के खेलने पर संशय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज में सूर्यकुमार या ऋतुराज बन सकते हैं कप्तान, हार्दिक के खेलने पर संशय
Thu, 09 Nov 2023 10:55 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:55 PM IST
सार
इस बात की संभावना काफी अधिक है कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक हार्दिक के 10 दिसंबर से डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज शुरू होने तक फिट होने की संभावना है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टी-20 टीम के चोटिल कप्तान हार्दिक पांड्या का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 नवंबर से शुरू होने वाली भारत की आगामी पांच मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध होने की संभावना काफी कम है। मौजूदा वनडे विश्वकप के दौरान पंड्या के टखने का ‘लिगामेंट’ चोटिल हो गया था। उन्हें इस चोट से उबरने के लिए अधिक समय की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद की जाएगी।
इस बात की संभावना काफी अधिक है कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक हार्दिक के 10 दिसंबर से डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज शुरू होने तक फिट होने की संभावना है।
इस मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ''हार्दिक के फिटनेस हासिल करने और चयन के लिए उपलब्ध होने में कुछ समय है। इस बात की संभावना अधिक है कि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर डरबन में शुरू होने वाली टी-20 शृंखला कए टीम में शामिल हो जाएं। वह इससे पहले अपना रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) पूरा कर लेंगे। इस बात पर कोई फैसला हालांकि एनसीए ( राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) की ‘स्पोर्ट्स साइंस टीम’ करेगी।''
विज्ञापन
यह समझा जाता है कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम के नामित उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव या एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में टीम का नेतृत्व करेंगे।