फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs aus: shubman gill return to nets recovering from thumb injury second test BCCI posted his video

IND vs AUS: अंगूठे की चोट से उबरकर नेट्स पर लौटे शुभमन गिल, एडिलेड टेस्ट में इस नंबर पर कर सकते हैं बल्लेबाजी

Fri, 29 Nov 2024 05:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 29 Nov 2024 05:46 PM IST
सार

शुक्रवार को शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने नेट्स पर यश दयाल और आकाश दीप की गेंदों का सामना किया। भारत को कल से आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। गिल ने अभ्यास सत्र के बाद बीसीसीआई द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, मैं देख रहा था कि चोट से कितना उबर गया हूं। किसी तरह की सूजन तो नहीं है।

विज्ञापन
ind vs aus: shubman gill return to nets recovering from thumb injury second test BCCI posted his video
शुभमन गिल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की एडिलेड टेस्ट में वापसी हो सकती है। शुक्रवार को उन्होंने भारतीय टीम के साथ नेट्स पर अभ्यास किया। इसका वीडियो भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साझा किया। बता दें कि, पर्थ टेस्ट से पहले इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान युवा बल्लेबाज की अंगुली में चोट लगी थी और वह काफी दर्द में दिखे थे। उन्हें फिर स्कैन के लिए ले जाया गया, जहां उनके बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर पाया गया था। हालांकि, अब वह रिकवर कर रहे हैं।
विज्ञापन

'मैं बहुत खुश हूं'
शुक्रवार को शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने नेट्स पर यश दयाल और आकाश दीप की गेंदों का सामना किया। भारत को कल से आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। गिल ने अभ्यास सत्र के बाद बीसीसीआई द्वारा एक्स पर पोस्ट किये गए वीडियो में कहा, मैं देख रहा था कि चोट से कितना उबर गया हूं। किसी तरह की सूजन तो नहीं है लेकिन मैने और कमलेश भाई (कमलेश जैन, फिजियो) की अपेक्षा से बेहतर रिकवरी है। मैं बहुत खुश हूं।

'जब मुझे चोट के बारे में पता चला..'
पहले टेस्ट से बाहर रहने से निराश गिल ने कहा, हर गेंद को बल्ले से पीटने का अनुभव शानदार होता है और मैं उसी के लिए खेलता हूं। जब मुझे चोट के बारे में पता चला तो पहले कुछ दिन काफी निराशाजनक रहे। पर्थ में हमने पिछली बार 2020 .21 के दौरे पर नहीं खेला था। यह शानदार मैदान है और टीम के प्रदर्शन से मैं काफी खुश था।
विज्ञापन

इस स्थान पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं गिल
पर्थ टेस्ट में गिल की गैर मौजूदगी में तीसरे नंबर पर उतरे देवदत्त पडिक्कल प्रभाव नहीं छोड़ सके। दूसरे टेस्ट में गिल की वापसी हो सकती है। हालांकि शीर्ष क्रम की बजाय वह मध्यक्रम में उतर सकते हैं क्योंकि रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में केएल राहुल ने पारी की शुरूआत करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। रोहित अब यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करेंगे जिससे राहुल तीसरे और गिल पांचवें नंबर पर उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed