{"_id":"676a7e754ff4ceb621090500","slug":"ind-vs-aus-shubman-gill-has-to-trust-himself-australia-legend-ricky-ponting-advice-before-melbourne-test-2024-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'गिल को खुद पर भरोसा करना होगा', मेलबर्न टेस्ट से पहले शुभमन को इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'गिल को खुद पर भरोसा करना होगा', मेलबर्न टेस्ट से पहले शुभमन को इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की सलाह
Tue, 24 Dec 2024 02:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:57 PM IST
सार
ब्रिस्बेन में तीसरे टेस्ट में वह पहली पारी में जल्दी आउट हो गए, लेकिन बाद में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जमाकर मैच ड्रॉ कराया। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, 'मुझे गिल को खेलते देखना पसंद है।'
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी शैली में काफी बदलाव कर लिए हैं जिससे विदेश दौरों पर रन नहीं बन पा रहे, लेकिन उन्हें आत्मविश्वास पैदा करना होगा। गिल अंगूठे की चोट के कारण बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे। एडिलेड में दूसरे टेस्ट में वह अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग
- फोटो : twitter
ब्रिस्बेन में तीसरे टेस्ट में वह पहली पारी में जल्दी आउट हो गए, लेकिन बाद में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जमाकर मैच ड्रॉ कराया। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, 'मुझे गिल को खेलते देखना पसंद है। जब आप उसे अच्छी बल्लेबाजी करते देखें तो उनका कोई सानी नहीं है, लेकिन विदेश में उनका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है।' पोंटिंग ने कहा कि एडिलेड में दूसरे टेस्ट में उन्होंने गिल की तकनीक में काफी बदलाव देखे जिससे उनसे रन नहीं बन पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'मैंने एडिलेड में उन्हें बल्लेबाजी करते देखा और लगा कि उन्होंने काफी बदलाव कर लिए हैं। स्कॉट बोलैंड गेंदबाजी कर रहे थे और उन्हें ऑफ स्टंप पर पड़ती गेंद पर फ्रंट पैड आगे कर दिया। बोलैंड ने सीधी गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया।' पोंटिंग ने कहा कि आमूलचूल बदलाव करने की बजाय गिल को अपने आप पर भरोसा करके बल्लेबाजी में सुधार करना चाहिए था।
शुभमन गिल
- फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'उन्हें अपनी रक्षात्मक तकनीक पर थोड़ा और काम करना होगा ताकि आस्ट्रेलिया में रन बना सके। उन्होंने अपने देश में या दुनिया में हर जगह आक्रामक खेलकर रन बनाए हैं जब वह आउट होने के बारे में नहीं बल्कि रन बनाने के बारे में ही सोचते आए हैं। उन्हें उसी मानसिकता के साथ यहां उतरना होगा।'
चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, तनुष कोटियान।
चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, तनुष कोटियान।