{"_id":"63e645307fc6fbc63b078204","slug":"ind-vs-aus-rohit-sharma-overtakes-babar-azam-only-behind-don-bradman-ravindra-jadeja-equals-r-ashwin-record-2023-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: बाबर से इस मामले में आगे निकले रोहित शर्मा, सिर्फ ब्रैडमैन से पीछे, अश्विन के बराबर पहुंचे जडेजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: बाबर से इस मामले में आगे निकले रोहित शर्मा, सिर्फ ब्रैडमैन से पीछे, अश्विन के बराबर पहुंचे जडेजा
Fri, 10 Feb 2023 08:10 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 10 Feb 2023 08:10 PM IST
सार
रोहित अब घरेलू मैदान पर कम से कम 20 पारियां खेलने वाले खिलाड़ियों में दूसरे सर्वश्रेष्ठ औसत वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने 17 महीने बाद टेस्ट में शतक लगाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में हिटमैन रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने भारत की पहली पारी में 212 गेंदों में 120 रन बनाए। अपनी पारी में रोहित ने 15 चौके और दो छक्के लगाए। यह उनके टेस्ट करियर का नौवां शतक और तीनों फॉर्मेट मिलाकर 43वां शतक रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने टेस्ट में पहला शतक लगाया। हिटमैन ने अपनी पारी से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन
एक खास रिकॉर्ड जो उन्होंने अपने साथ जोड़ा वह ये है कि रोहित अब घरेलू मैदान पर कम से कम 20 पारियां खेलने वाले खिलाड़ियों में दूसरे सर्वश्रेष्ठ औसत वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ा। रोहित ने अब तक भारत में 46 टेस्ट की 78 पारियों में 3257 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रैडमैन से पीछे रह गए रोहित
घरेलू मैदान यानी भारत में उन्होंने 31 पारियों में 75.2 की औसत से 1880 रन बनाए हैं। वहीं, विदेशी मैदान पर 25 मैच की 47 पारियों में रोहित ने 31.30 की औसत से 1377 रन बनाए हैं। घरेलू मैदान पर कम से कम 20 पारियों में रोहित से ज्यादा औसत सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का है।
ब्रैडमैन ने अपने करियर में 52 टेस्ट की 80 पारियों में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए। घरेलू मैदान में उन्होंने 33 मैच की 50 पारियों में 98.23 की औसत से 4322 रन बनाए थे। वहीं, विदेशी मैदान पर ब्रैडमैन ने 19 मैचों की 30 पारियों में 102.85 की औसत से 2674 रन बनाए थे।
वहीं, पाकिस्तान के बाबर आजम ने 47 टेस्ट की 85 पारियों में 48.63 की औसत से 3696 रन बनाए हैं। घरेलू मैदान पर बाबर ने 13 टेस्ट की 23 पारियों में 71 की औसत से 1491 रन और विदेशों में 34 टेस्ट की 62 पारियों में 40.09 की औसत से 2205 रन बनाए हैं।
जडेजा ने की अश्विन की बराबरी
पांच महीने बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में पांच विकेट झटके, फिर भारत की पहली पारी में 170 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। इस पारी के साथ जडेजा ने रविचंद्रन अश्विन के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।
जडेजा ने अब तक टेस्ट में छह बार एक ही मैच में 50+ स्कोर और पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। इस मामले में उन्होंने अश्विन की बराबरी की। भारत के लिए सबसे ज्यादा छह बार एक ही टेस्ट में 50+ स्कोर और फाइव विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड अश्विन के नाम ही है, जिसकी जडेजा ने बराबरी की। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर कपिल देव हैं। उन्होंने चार बार ऐसा किया है।
मैच में क्या हुआ?
भारत और ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट की बात करें तो टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 321 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत ने अब तक 144 रन की बढ़त ले ली है। रवींद्र जडेजा 170 गेंदों में 66 रन और अक्षर पटेल 102 गेंदो में 52 रन बनाकर नाबाद हैं।
इससे पहले रोहित 120 रन, केएल राहुल 20 रन, रविचंद्रन अश्विन 23 रन, चेतेश्वर पुजारा सात रन, विराट कोहली 12 रन, सूर्यकुमार यादव आठ रन और श्रीकर भरत आठ रन बनाकर आउट हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अब तक टोड मर्फी ने पांच विकेट लिए हैं।