फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS ODI Series: Shreyas Iyer ruled out of ODI series against Australia, confirms India's fielding coach

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए श्रेयस अय्यर, सैमसन-हुड्डा या रजत, किसे मिलेगा मौका?

Wed, 15 Mar 2023 06:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Mar 2023 06:54 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 17 मार्च से होगी। पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs AUS ODI Series: Shreyas Iyer ruled out of ODI series against Australia, confirms India's fielding coach
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज से श्रेयस अय्यर बाहर हो चुके हैं। श्रेयस ने अहमदाबाद में चौथे टेस्ट के बाद पीठ में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया था। अब वह तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 17 मार्च से होगी। पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन

चौथे टेस्ट में की थी दर्द की शिकायत

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट में भारतीय पारी के दौरान बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे। बाद में बीसीसीआई ने अपडेट जारी कर बताया था कि उन्होंने लोअर-बैक में दर्द की समस्या बताई थी। यही चोट की शिकायत उन्हें पहले भी हो चुकी है। बैक इंजरी के बाद ही श्रेयस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम में वापसी की थी। अब फिर से यह समस्या उभर कर सामने आई है। हालांकि, बीसीसीआई ने अब तक श्रेयस के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल से भी हो सकते हैं बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस इस चोट की वजह से आईपीएल भी नहीं खेल सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस के इस चोट के साथ खेलने की संभावना न के बराबर है। ऐसे में केकेआर के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है। श्रेयस फिलहाल रिहैब के लिए बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंच गए हैं, लेकिन अब तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि उन्हें जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की तरह सर्जरी की आवश्यकता होगी या नहीं। बुमराह, प्रसिद्ध और पंत पहले ही आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

ये खिलाड़ी हो सकते हैं विकल्प

IND vs AUS ODI Series: Shreyas Iyer ruled out of ODI series against Australia, confirms India's fielding coach
संजू सैमसन, रजत पाटीदार और दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस के बाहर होने पर अब कयास लगाए जा रहे हैं कि कौन उन्हें रिप्लेस करेगा। संजू सैमसन, रजत पाटीदार और दीपक हुड्डा को इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में इन तीनों में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है। इनके अलावा राहुल त्रिपाठी भी एक विकल्प हो सकते हैं।

फील्डिंग कोच टी दिलीप ने क्या कहा?

भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया- चोटें खेल का एक हिस्सा हैं। हमारे पास सबसे अच्छी मेडिकल टीम मौजूद है और वे हर तरह से सक्षम हैं। हम एनसीए के साथ भी बातचीत में हैं। श्रेयस इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed