फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS New picture surfaced after Umran Malik controversy over avoiding tilak in hotel

IND vs AUS: उमरान मलिक के तिलक नहीं लगाने के विवाद के बाद सामने आई नई तस्वीर, आलोचकों को मिला करारा जवाब

Sat, 04 Feb 2023 07:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 04 Feb 2023 07:23 PM IST
सार

शनिवार को एक वीडियो वायरल हुई जिसमें सिराज और उमरान के अलावा बल्लेबाजी को विक्रम राठौर ने भी तिलक लगवाने से इंकार कर दिया था। उनके अलावा टीम के कुछ अन्य सदस्यों ने भी ऐसा किया था।

विज्ञापन
IND vs AUS New picture surfaced after Umran Malik controversy over avoiding tilak in hotel
तिलक लगवाते उमरान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज नौ फरवरी से शुरू होने वाली है। सीरीज शुरू होने से ठीक पहले भारत के दो स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक का नाम विवादों में घसीटा गया। शनिवार (चार फरवरी) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों खिलाड़ी होटल में तिलक लगवाने से इंकार करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों को कई लोगों ने ट्रोल किया तो कुछ लोगों ने समर्थन किया।
विज्ञापन

इसी बीच, सोशल मीडिया पर अब एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें उमरान मलिक होटल में तिलक लगवाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के फैंस ने इस तस्वीर को शेयर करना शुरू कर दिया। उन्होंने उमरान की आलोचकों को करार जवाब दिया। शनिवार को जो वीडियो वायरल हुई उसमें सिराज और उमरान के अलावा बल्लेबाजी को विक्रम राठौर ने भी तिलक लगवाने से इंकार कर दिया था। उनके अलावा टीम के कुछ अन्य सदस्यों ने भी ऐसा किया था।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
भारतीय टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें टीम के सभी सदस्य होटल के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान होटल स्टाफ तिलक लगाकर टीम के सभी सदस्यों का स्वागत कर रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया के कुछ सदस्य तिलक लगवाने से मना कर देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, विक्रम राठौर और हरि प्रसाद मोहन तिलक लगवाने से मना कर देते हैं। हालांकि, टीम के बाकी सदस्य तिलक लगवाते हैं और कई सदस्य तो अपना चश्मा उतारकर भी तिलक लगवाते हैं।



क्या है विवाद?
कई आलोचकों ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए विवाद खड़ा करने की कोशिश की है। आलोचकों का कहना है कि सिराज और उमरान मलिक अपने धर्म को लेकर बहुत कट्टर हैं। इसी वजह से ये दोनों तिलक नहीं लगवा रहे हैं। हालांकि, दोनों के फैंस ने समर्थन में लिखा कि विक्रम राठौर और हरि प्रसाद भी तो तिलक नहीं लगा रहे हैं, लेकिन उन पर कोई बयानबाजी नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed