फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: 'Left Perth disappointment there, didn't pay attention to external noise', Starc Australia victory

IND vs AUS: 'पर्थ की निराशा वहीं छोड़ी, बाहरी शोर पर ध्यान नहीं दिया', स्टार्क ने जीत के पीछे की वजह बताई

Sun, 08 Dec 2024 04:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 08 Dec 2024 04:12 PM IST
सार

स्टार्क ने दूसरे टेस्ट की पहली ही गेंद पर पर्थ के शतकवीर यशस्वी जयसवाल को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को स्वप्निल शुरुआत दिलायी। उन्होंने इस मैच में 108 रन पर आठ विकेट झटक कर शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
IND vs AUS: 'Left Perth disappointment there, didn't pay attention to external noise', Starc Australia victory
स्टार्क-रोहित - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

भारत के खिलाफ गुलाबी गेंद टेस्ट मैच में जीत के नायकों में से एक ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने रविवार को कहा कि उनकी टीम ने सीरीज के शुरूआती मैच में अपनी बड़ी हार की निराशा को पर्थ में ही छोड़ने के साथ ‘बाहरी शोर (आलोचना)’ पर ध्यान नहीं दिया। पांच मैचों की सीरीज में पर्थ में खेले गये शुरुआती टेस्ट भारत को पहली पारी में सिर्फ 150 रन पर आउट करने के बावजूद 295 रन की शर्मनाक हार से मेजबान टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

स्टार्क ने भारत को बैकफुट धकेला

गुलाबी गेंद से अपने दबदबे को बरकरार रखते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ने दूसरे टेस्ट की पहली ही गेंद पर पर्थ के शतकवीर यशस्वी जयसवाल को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को स्वप्निल शुरुआत दिलायी। उन्होंने इस मैच में 108 रन पर आठ विकेट झटक कर शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में उन्होंने छह विकेट के साथ भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्क ने मैच के बाद क्या कहा?

स्टार्क ने मैच के बाद कहा, 'उस मैच के बाद बाहर काफी शोर (आलोचना) था लेकिन हमने पर्थ (की निराशा) को पर्थ में ही छोड़ दिया था।' गुलाबी गेंद से अपनी योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मेरे दृष्टिकोण में कुछ भी नहीं बदलता था। मैंने यहां गेंद की लंबाई में थोड़ी बदलाव कर उसे आगे की तरफ रखा था। यह (गुलाबी गेंद) लाल गेंद की तुलना में सफेद गेंद के ज्यादा करीब है।'
विज्ञापन

स्टार्क ने रणनीति का किया खुलासा

उन्होंने कहा, 'हमने बल्ले और गेंद के साथ वास्तव में सकारात्मक रवैया अपनाया था और टीम को इसका फायदा मिला। यह अच्छा है जब गेंद स्टंप पर लगती है।' उन्होंने पहले मैच की हार की निराशा को पीछे छोड़ने के साथ गेंदबाजी में सुधार का श्रेय कप्तान पैट कमिंस को दिया> उन्होंने कहा, 'मैं पिछले सात साल से पैट कमिंस से बहुत कुछ सीख रहा हूं। इसलिए मैंने अपनी तरकश में उस गेंद को शामिल किया है जो बाहर से अंदर की तरफ आती है।'

कमिंस ने भी की स्टार्क की तारीफ

कमिंस ने भी इस मैच में स्टार्क के प्रभाव की तारीफ की। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने कहा, 'वह अद्भुत है। वह एक दशक से अधिक समय से ऐसा कर रहा है। उसके टीम में होने से मैं भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं।' उन्होंने कहा, 'पर्थ में हम अपनी प्रतिभा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे लेकिन इस मैच में हम शानदार रहे। मैंने खुद भी कुछ विकेट चटकाये और यह अच्छा रहा।'

रोहित ने दिया यह बयान

कमिंस ने कहा कि ट्रेविस हेड की 140 रन की आक्रामक पारी से ऑस्ट्रेलिया को बड़ी बढ़त मिली और इसने मैच का रुख तय किया। उन्होंने कहा, 'हेड को यहां बल्लेबाजी करना पसंद है। जब वह बल्लेबाजी करने आया था तब मैच का रुख किसी ओर भी मुड़ सकता था। उसने इसे हमारे पक्ष में मोड़ दिया।' उन्होंने जोश हेजलवुड की जगह टीम में आये स्कॉट बोलैंड की गेंदबाजी की भी तारीफ की।

14 दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा में तीसरा टेस्ट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम किसी भी विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए निराशाजनक सप्ताह रहा। ऑस्ट्रेलिया ने हमसे बेहतर खेला। कई बार हम मौके का फायदा उठा सकते थे लेकिन असफल रहे, जिसके कारण हमें मैच गंवाना पड़ा। हमने पर्थ में जो किया वह बहुत अच्छा था, लेकिन हर मैच में एक नयी चुनौती का सामना करना होता है। अगले टेस्ट में हम पर्थ और पिछले दौरे पर ब्रिसबेन में मिली जीत से प्रेरणा लेकर वापसी की कोशिश करेंगे।' सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा में खेला जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed