फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Kuhneman returned home after learning tricks from Jadeja, said - talked about everything

IND vs AUS: जडेजा से गुर सीखकर स्वदेश लौटे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज कुह्नेमैन, बोले- 15 मिनट तक हर विषय पर हुई बात

Wed, 15 Mar 2023 09:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Mar 2023 09:48 PM IST
सार

स्वेपसन की मौजूदगी में कुहनेमन को क्वींसलैंड की टीम में जगह बनाने के लिए काफी मुश्किल होती है। कुह्नेमैन ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था और इसके बाद भारत के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें बुलावा आ गया।

विज्ञापन
IND vs AUS: Kuhneman returned home after learning tricks from Jadeja, said - talked about everything
मैथ्यू कुह्नेमैन और रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मैथ्यू कुह्नेमैन भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से शानदार गुर सीखकर अपने स्वदेश लौट गए हैं। कुह्नेमैन का प्रदर्शन भारत के खिलाफ खत्म हुई चार मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार रहा था। कुह्नेमैन ने कहा कि जडेजा ने अपना वादा पूरा किया और अहमदाबाद में चौथा टेस्ट समाप्त होने के बाद 15 मिनट तक हर विषय पर चर्चा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा- लगभग 15 मिनट तक हमने बातचीत की। जडेजा ने मुझे बहुत अच्छी सलाह दी। हमने हर चीज पर बातचीत की।' क्वींसलैंड के 26 साल के कुह्नेमैन को मिचेल स्वेपसन की जगह टीम में शामिल किया गया था जो भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले पारिवारिक कारणों के चलते स्वदेश लौट गए थे।
विज्ञापन


स्वेपसन की मौजूदगी में कुहनेमन को क्वींसलैंड की टीम में जगह बनाने के लिए काफी मुश्किल होती है। कुह्नेमैन ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था और इसके बाद भारत के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें बुलावा आ गया। उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज में तीन टेस्ट में नौ विकेट चटकाए थे। इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी जिसमें एक पारी में पांच विकेट भी लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने कुह्नेमैन और जडेजा के बीच बातचीत को लेकर व्यवस्था की थी। कुह्नेमैन ने कहा- लियोन ने अच्छी तरह से इसकी व्यवस्था की। जडेजा, टॉड मर्फी, लियोन और मुझसे प्रभावित थे और यह बात उनसे सुनकर अच्छा लगा। वह बहुत अच्छे थे और कहा कि उनसे कभी भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने मुझे इंस्टाग्राम पर एक संदेश भी भेजा जो अच्छा था।' एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed