फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs aus: kl rahul injured before fourth test video goes viral know health updates

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट से पहले भारतीय टीम को लग सकता है तगड़ा झटका, केएल राहुल के हाथ में लगी चोट, Video

Sat, 21 Dec 2024 10:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Dec 2024 10:53 PM IST
सार

राहुल मौजूदा दौरे पर फॉर्म में हैं, उन्होंने छह पारियों में 47 के प्रभावशाली औसत से 235 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के इस शानदार बल्लेबाज ने अब तक दो अर्धशतक लगाए हैं और चौथे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
ind vs aus: kl rahul injured before fourth test video goes viral know health updates
केएल राहुल - फोटो : X

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खेमे से बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल हो गए हैं। प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई, जिसके बाद फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

केएल राहुल के हाथ में लगी चोट?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि केएल राहुल के दाएं हाथ में चोट लगी है। फिजियो उनका इलाज करते दिख रहे हैं। इस दौरान भारतीय बल्लेबाज को कुछ असहजता भी महसूस होती दिख रही है। चोट की गंभीरता पर कोई स्पष्टता नहीं है और टीम प्रबंधन ने भी इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है कि उन्होंने चिकित्सा सहायता क्यों मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
राहुल मौजूदा दौरे पर फॉर्म में हैं, उन्होंने छह पारियों में 47 के प्रभावशाली औसत से 235 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के इस शानदार बल्लेबाज ने अब तक दो अर्धशतक लगाए हैं और चौथे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

इस दौरे पर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
राहुल ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड के बाद इस सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे टेस्ट में 33 वर्षीय बल्लेबाज ने 84 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी, जिसने भारत को मैच ड्रॉ कराने में काफी मदद की थी। चौथे टेस्ट में भी उनसे इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है। पांच मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed