{"_id":"673341ebc8708db4c200451d","slug":"ind-vs-aus-i-am-ready-nathan-mcsweeney-ready-to-make-his-debut-against-india-challenged-bumrah-said-this-2024-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'मैं तैयार हूं', भारत के खिलाफ डेब्यू करने को तैयार मैकस्वीनी ने बुमराह को दी चुनौती, कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'मैं तैयार हूं', भारत के खिलाफ डेब्यू करने को तैयार मैकस्वीनी ने बुमराह को दी चुनौती, कही यह बात
Tue, 12 Nov 2024 05:24 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 12 Nov 2024 05:24 PM IST
सार
दक्षिण आस्ट्रेलिया के 25 वर्ष के मैकस्वीनी 22 नवंबर से शुरू हो रहे पर्थ टेस्ट में उस्मान ख्वाजा के साथ पारी का आगाज करेंगे। उन्होंने कहा, बुमराह का एक्शन अनूठा है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। मुझे उनका सामना करने का इंतजार है।
विज्ञापन
नाथन मैकस्वीनी
- फोटो : www.cricket.com.au
विस्तार
भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के जरिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने जा रहे आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी ने कहा कि वह स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करने के लिए तैयार हैं। मैकस्वीनी को शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट और हाल ही में भारत के खिलाफ ए सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद आस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिली।
विज्ञापन
बुमराह का सामना करने को तैयार मैकस्वीनी
दक्षिण आस्ट्रेलिया के 25 वर्ष के मैकस्वीनी 22 नवंबर से शुरू हो रहे पर्थ टेस्ट में उस्मान ख्वाजा के साथ पारी का आगाज करेंगे। उन्होंने कहा, बुमराह का एक्शन अनूठा है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। उनके एक्शन की कॉपी कर पाना मुश्किल है। मुझे उनका सामना करने का इंतजार है।

भारत ए को 2-0 से हराया
हाल ही में मैक्सवीनी के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत को अनौपचारिक टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था। अब वह सीनियर टीम के खिलाफ भी ऐसा ही प्रदर्शन करने को तैयार हैं। मैकस्वीनी ने बताया कि वह बुमराह और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी के वीडियो देखकर मानसिक तैयारी कर रहे हैं।

बुमराह-सिराज के वीडियो देखकर कर रहे तैयारी
उन्होंने कहा- मैंने उनकी गेंदबाजी के क्लिप देखे हैं और मैं मानसिक रूप से उसका सामना करने के लिये खुद को तैयार कर रहा हूं। एक नए गेंदबाज का सामना करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है और सिर्फ एक्शन देखकर उसकी तैयारी नहीं की जा सकती।

'मेरी तैयारी पक्की है'
मैकस्वीनी को विश्वास है कि वह भारत के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। उन्हें अपनी तैयारियों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने आगे कहा, पिछले एक महीने से मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और मेरी तैयारी पक्की है। उम्मीद है कि मैं इस लय को कायम रख सकूंगा। अभी मुझे बहुत कुछ सीखना है और टेस्ट क्रिकेट की चुनौतियों के बारे में सीखने के लिए मैं उत्सुक हूं।