फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Final 2023 World Cup Prize Money Player of the Tournament Golden Bat Winner and Awards Updates

WC 2023 Prize Money: विश्व कप जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को मिले 33 करोड़, भारत को इतने रुपये से करना पड़ा संतोष

Sun, 19 Nov 2023 10:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Sun, 19 Nov 2023 10:24 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया आठ साल बाद चैंपियन बना है। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में खिताब पर कब्जा किया था। इस मैच को जीतने पर ऑस्ट्रेलिया टीम पर पैसों की बारिश हुई है।

विज्ञापन
IND vs AUS Final 2023 World Cup Prize Money Player of the Tournament Golden Bat Winner and Awards Updates
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार विश्व कप को जीत लिया है। वह आठ साल बाद चैंपियन बना है। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में खिताब पर कब्जा किया था। इस मैच को जीतने पर ऑस्ट्रेलिया टीम पर पैसों की बारिश हुई है। कंगारू टीम को 33.31 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं, भारत को 16.65 करोड़ रुपये से संतोश करना पड़ा है।
विज्ञापन


आईसीसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही प्राइज मनी की घोषणा कर दी थी। उसने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 83.29 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रखा था। इसमें से विजेता बननी वाली टीम को 33.31 करोड़ रुपये (चार मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे। वहीं, फाइनल में हारनी वाली टीम को 16.65 करोड़ रुपये (दो मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे।
विज्ञापन


सेमीफाइनल और ग्रुप दौर में हारने वाली टीमों को भी मिले रुपये
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 6.66 करोड़ रुपये (800,000 अमेरिकी डॉलर) मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, ग्रुप दौर में बाहर होने वाली छह टीमों पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और नीदरलैंड को भी पैसे मिले हैं। इन छह टीमों को 83.29 लाख रुपये (100,000 अमेरिकी डॉलर) मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 141 रन की मैज जिताऊ पारी खेली। मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। मिचेल मार्श 15, डेविड वॉर्नर सात, स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद दो रन बनाए।


ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है। वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई। भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम ने हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed