फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs aus: devang gandhi suggests rohit sharma should bat at number 6 in second test

IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट में किस स्थान पर उतरेंगे रोहित शर्मा? पूर्व चयनकर्ता ने दिया जवाब, केएल पर भी की बात

Mon, 02 Dec 2024 08:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 02 Dec 2024 08:18 PM IST
सार

देवांग गांधी ने कहा- मुझे लगता है कि रोहित को नंबर छह पर आना चाहिए, क्योंकि ऋषभ पंत भी पांचवें स्थान पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तरह से बाएं-दाएं संयोजन को भी बनाए रखा जा सकता है।

विज्ञापन
ind vs aus: devang gandhi suggests rohit sharma should bat at number 6 in second test
रोहित और राहुल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता देवांग गांधी ने रोहित शर्मा को छठे स्थान पर बल्लेबाजी की सलाह दी है। उनका मानना है कि केएल राहुल को एडिलेड टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के साथ सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहिए। पर्थ टेस्ट में राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की। दूसरे पारी में उन्होंने जायसवाल के साथ 201 रन की साझेदारी निभाकर भारत के जीत की पटकथा लिखी थी। 
विज्ञापन

अभ्यास मैच में खामोश रहा रोहित का बल्ला
ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में केएल राहुल ही यशस्वी के साथ ओपनिंग के लिए उतरे थे। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी हुई थी। इस मुकाबले में हिटमैन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और तीन रन बनाकर लौट गए। अभ्यास मैच में उनका बल्ला खामोश रहा। माना जा रहा है कि छह दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया इसी लाइनअप के साथ उतर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देवांग गांधी ने दी हिटमैन को खास सलाह
पूर्व चयनकर्ता ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रोहित को नंबर छह पर बल्लेबाजी की सलाह दी। उनका मानना है कि ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर आकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। देवांग गांधी ने कहा- मुझे लगता है कि रोहित को नंबर छह पर आना चाहिए, क्योंकि ऋषभ पंत भी पांचवें स्थान पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तरह से बाएं-दाएं संयोजन को भी बनाए रखा जा सकता है।
विज्ञापन

गांधी का मानना है कि मध्यक्रम के बल्लेबाज के लिए अचानक पारी की शुरुआत करना मुश्किल होगा। उन्होंने आगे कहा- अगर मध्यक्रम का कोई बल्लेबाज अपने करियर के आखिरी चरण में ओपनर बनने की कोशिश करता है तो यह मुश्किल हो जाता है। लेकिन एक सलामी बल्लेबाज के लिए मध्यक्रम में उतरना मुश्किल नहीं होगा। खासकर रोहित के लिए जिन्होंने नंबर छह पर अपने करियर की शुरुआत की थी।


 

नंबर छह पर कैसा है रोहित का रिकॉर्ड?
रोहित का नंबर छह पर प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 16 टेस्ट मैचों में 54.57 के औसत से 1037 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। 2018-19 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा ने भारत के लिए छठे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए चार पारियों में 37, 1, 63* और पांच रन बनाए थे। ये दोनों मुकाबले मेलबर्न और एडिलेड में खेले गए थे। 

फॉर्म में करनी होगी वापसी
अब हिटमैन पर फॉर्म में वापसी का दबाव होगा। हाल ही में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में रोहित का बल्ला खामोश रहा था। कीवियों के खिलाफ उन्होंने छह पारियों में सिर्फ 91 रन बनाए, जिसमें एक बार वह शून्य पर भी आउट हुए। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ चार पारियों में वह सिर्फ 42 रन बना सके। अब एडिलेड टेस्ट में फैंस को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed