फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Cheteshwar Pujara meets PM Narendra Modi ahead of landmark 100 Test against Australia in Delhi

IND vs AUS: अपने 100वें टेस्ट से पहले प्रधानमंत्री मोदी से मिले चेतेश्वर पुजारा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Wed, 15 Feb 2023 10:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Feb 2023 10:39 PM IST
सार

35 साल के भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि उन्होंने अपने लिए कोई बहुत बड़ा टारगेट नहीं सोच कर रखा है। पुजारा ने कहा कि वह वर्तमान में जीने में विश्वास रखते हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS: Cheteshwar Pujara meets PM Narendra Modi ahead of landmark 100 Test against Australia in Delhi
पुजारा और उनकी पत्नी पूजा ने पीएम मोदी से मुलाकात की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के चेतेश्वर पुजारा ने अपने 100वें टेस्ट मैच से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट में मैदान पर उतरते ही पुजारा इस मुकाम को हासिल कर लेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से नई दिल्ली में शुरू होगा। पहला टेस्ट भारत ने पारी और 132 रन से जीता था।
विज्ञापन

पुजारा ने इस ऐतिहासिक टेस्ट से पहले प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए ट्विटर पर बैठक की कुछ तस्वीरें साझा कीं। पुजारा ले ट्वीट किया- हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना सम्मान की बात है। मैं अपने 100वें टेस्ट से पहले उनके साथ की गई बातचीत और प्रोत्साहन को संजो कर रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट कर कहा कि वह पुजारा और उनकी पत्नी की मेजबानी करके खुश हैं। साथ ही पीएम मोदी ने पुजारा को उनके 100वें टेस्ट के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

35 साल के भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि उन्होंने अपने लिए कोई बहुत बड़ा टारगेट नहीं सोच कर रखा है। उन्होंने 100वें टेस्ट से पहले कहा- मैं वर्तमान में जीता हूं और कितने लंबे समय तक खेलूंगा, इसकी बजाए एक समय पर एक ही मैच के बारे में सोचता हूं। खेल का लुत्फ उठाना जरूरी है। आपको अपने खेल के शीर्ष पर होना चाहिए और अगर आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाते या अपनी क्षमताओं के अनुूकूल प्रदर्शन नहीं कर पाते तो अगले कदम के बारे में सोचना चाहिए। अभी 35 साल की उम्र ही है, अभी मेरे पास समय है।

पुजारा ऐसे 13वें भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने 100 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। सर्वाधिक टेस्ट सचिन तेंदुलकर (200) ने खेले हैं। पुजारा ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। अब वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों का शतक पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed