{"_id":"63de3bccc621af35a412ad43","slug":"ind-vs-aus-cheteshwar-pujara-can-overtake-michael-clark-india-vs-australia-test-series-most-runs-batter-list-2023-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: क्लार्क से आगे निकल सकते हैं पुजारा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: क्लार्क से आगे निकल सकते हैं पुजारा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन
Sat, 04 Feb 2023 04:34 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 04 Feb 2023 04:34 PM IST
सार
भारतीय टीम के लिए यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी काफी महत्वपूर्ण है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इस सीरीज में जीत हासिल करनी होगी। अगर वह दो या तीन मैच जीत लेता है तो आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज नौ फरवरी से शुरू हो रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 2017 के बाद भारतीय जमीन पर टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम के लिए यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी काफी महत्वपूर्ण है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इस सीरीज में जीत हासिल करनी होगी। अगर वह दो या तीन मैच जीत लेता है तो आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगा।
इस सीरीज के दौरान सबकी नजर अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और पूर्व कप्तान विराट कोहली पर भी होगी। इनदोनों खिलाड़ियों का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर चला है। यहां तक कि मौजूदा टीम में शामिल खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन पुजारा-कोहली के ही हैं। पुजारा ने 20 मैच की 37 पारियों में 1893 रन बनाए हैं। वहीं, कोहली ने 20 मैचों की 36 पारियों में 1682 रन बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के हैं। उन्होंने 39 मैचों की 74 पारियों में 3630 रन बनाए थे। उनके बाद दूसरे स्थान पर रिकी पोंटिंग हैं। पोंटिंग का बल्ला भी भारत के खिलाफ खूब चला है। उन्होंने 29 मैचों की 51 पारियों में 2555 रन बनाए थे।

क्लार्क और द्रविड़ को पीछे छोड़ सकते हैं पुजारा
पुजारा भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर हैं। अगर इस सीरीज में उनका बल्ला चलता है तो वह शीर्ष पांच में शामिल हो सकते हैं। पुजारा के पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क और भारत के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका होगा। क्लार्क ने 22 मैचों की 40 पारियों में 2049 रन बनाए थे। वहीं, द्रविड़ के नाम 32 मैचों की 60 पारियों में 2143 रन हैं। इस तरह वह अगर 157 रन बनाते हैं तो क्लार्क और 251 रन बनाते हैं द्रविड़ को पीछे छोड़ सकते हैं।

स्टीव स्मिथ और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली-स्मिथ के पास भी शीर्ष-5 में शामिल होने का मौका
स्मिथ दोनों टीमों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आठवें और कोहली 10वें स्थान पर हैं। दोनों बल्लेबाजों का अगर बल्ला इस सीरीज में चलता है तो वह कई दिग्गजों को पीछे छोड़ सकते हैं।
स्मिथ दोनों टीमों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आठवें और कोहली 10वें स्थान पर हैं। दोनों बल्लेबाजों का अगर बल्ला इस सीरीज में चलता है तो वह कई दिग्गजों को पीछे छोड़ सकते हैं।
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | मैच | रन | उच्चतम रन | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | 39 | 3630 | 241* | 55.00 | 11 | 16 |
| रिकी पोंटिंग | 29 | 2555 | 257 | 54.36 | 8 | 12 |
| वीवीएस लक्ष्मण | 29 | 2434 | 281 | 49.67 | 6 | 12 |
| राहुल द्रविड़ | 32 | 2143 | 233 | 39.68 | 2 | 13 |
| माइकल क्लार्क | 22 | 2049 | 329* | 53.92 | 7 | 6 |
| चेतेश्वर पुजारा | 20 | 1893 | 204 | 54.08 | 5 | 10 |
| मैथ्यू हेडन | 18 | 1888 | 203 | 59.00 | 6 | 8 |
| स्टीव स्मिथ | 14 | 1742 | 192 | 72.58 | 8 | 5 |
| वीरेंद्र सहवाग | 22 | 1738 | 195 | 41.38 | 3 | 9 |
| विराट कोहली | 20 | 1682 | 169 | 48.05 | 7 | 5 |