फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: 'Bumrah cannot bowl from both ends...', said Captain Rohit, said this on Siraj-Head controversy

IND vs AUS: 'बुमराह दोनों छोर से गेंदबाजी नहीं कर सकते...', बोले कप्तान रोहित, सिराज-हेड विवाद पर दिया यह बयान

Sun, 08 Dec 2024 02:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 08 Dec 2024 02:18 PM IST
सार

रोहित ने कहा, 'हर्षित राणा को एक टेस्ट मैच के आधार पर आंकना सही नहीं होगा। मुझे नहीं लगता कि उसने कुछ गलत किया है और उसे बिना किसी कारण के बाहर करना अच्छा नहीं लगेगा।'

विज्ञापन
IND vs AUS: 'Bumrah cannot bowl from both ends...', said Captain Rohit, said this on Siraj-Head controversy
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि जसप्रीत बुमराह भी इंसान हैं और हमेशा अपने दम पर पूरी गेंदबाजी का भार नहीं उठा सकते हैं। रोहित ने बुमराह का साथ देने के लिए टीम के अन्य गेंदबाजों से अपना स्तर ऊंचा करने को कहा। भारत दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से 10 विकेट से हार गया। बुमराह ने इस दौरान आस्ट्रेलिया की पहली पारी में चार विकेट लिए।
विज्ञापन

गेंदबाजों पर बिफरे रोहित

रोहित ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'जसप्रीत बुमराह अकेले जिम्मेदारी नहीं ले सकते। आप उससे दोनों छोर से गेंदबाजी करने की उम्मीद नहीं कर सकते। अन्य गेंदबाजों को भी आगे आकर जिम्मेदारी साझा करने की जरूरत है क्योंकि ऐसे भी दिन आएंगे जब बुमराह को विकेट नहीं मिलेंगे। युवा हर्षित राणा ने 16 ओवर में 86 रन लुटाए, लेकिन कप्तान एडिलेड में मिली बड़ी हार के बाद इस महज दो टेस्ट खेलने वाले इस गेंदबाज का बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने हर्षित का बचाव किया

IND vs AUS: 'Bumrah cannot bowl from both ends...', said Captain Rohit, said this on Siraj-Head controversy
शुभमन गिल-हर्षित राणा - फोटो : BCCI
रोहित ने दिल्ली के इस गेंदबाज के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'हर्षित राणा को एक टेस्ट मैच के आधार पर आंकना सही नहीं होगा। मुझे नहीं लगता कि उसने कुछ गलत किया है और उसे बिना किसी कारण के बाहर करना अच्छा नहीं लगेगा। उनके (ऑस्ट्रेलिया) पास एक अच्छा खिलाड़ी (ट्रेविस हेड) है जो उस पर दबाव बनाने में सफल रहा। राणा के मजबूत जज्बे वाला खिलाड़ी है।'
विज्ञापन

शमी को लेकर रोहित का बयान

IND vs AUS: 'Bumrah cannot bowl from both ends...', said Captain Rohit, said this on Siraj-Head controversy
मोहम्मद शमी - फोटो : X
इस मैच में भारतीय गेंदबाजी की कलई खुलने के बाद टीम में जल्द से जल्द मोहम्मद शमी की वापसी की मांग उठ रही है लेकिन रोहित ने कहा कि बंगाल के तेज गेंदबाज के घुटने में फिर से सूजन आ गई है। उन्होंने कहा, 'शमी के लिए टीम के दरवाजे खुले है लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए फिर से उनके घुटने में सूजन आ गयी है। हम उस पर नजर रख रहे हैं और हम उस पर वापसी के लिए कोई दबाव नहीं डालना चाहते हैं।'

हेड-सिराज विवाद पर रोहित का बयान

भारतीय कप्तान पर शमी को टीम में शामिल करने का दबाव है लेकिन उनकी हाव-भाव से लगा कि इस तेज गेंदबाजी की वापसी में अभी समय लग सकता है। रोहित हेड और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बीच हुई नोकझोंक को ज्यादा तवज्जो देने से बचते दिखे। हेड को आउट करने के बाद सिराज की उनसे कहा सुनी हुई थी। हेड ने बाद में दावा किया कि उन्होंने सिराज से कहा, 'अच्छी गेंदबाजी की’ लेकिन भारतीय गेंदबाज ने उनकी इस बात को झूठ करार दिया।

रोहित ने सिराज का बचाव किया

IND vs AUS: 'Bumrah cannot bowl from both ends...', said Captain Rohit, said this on Siraj-Head controversy
सिराज बनाम हेड - फोटो : Twitter
रोहित ने सिराज का बचाव करते हुए कहा, 'खेल के दौरान आक्रामक होने और अति-आक्रामक होने के बीच बहुत कम अंतर होता है। कप्तान के रूप में यह देखना मेरा काम है कि कोई भी इस सीमा को पार न करे। कुछ शब्दों का आदान-प्रदान किया जा सकता है। सिराज को पता है कि उन्हें टीम के लिए क्या करने की जरूरत है और वह हर जरूरी चीज करेंगे।' ऑस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा इस मामले पर और पूछे जाने पर, रोहित ने कहा, 'जब भारत और ऑस्ट्रेलिया खेलते हैं, तो ऐसी चीजें होती हैं। मेरा काम एक घटना को देखना नहीं है, बल्कि बड़ी तस्वीर देखना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed