{"_id":"63df377d43f6464ec51225f8","slug":"ind-vs-aus-australian-team-scared-of-ashwin-even-before-the-test-series-wasim-jaffer-harbhajan-singh-mocked-2023-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: टेस्ट सीरीज से पहले ही अश्विन से डरी ऑस्ट्रेलियाई टीम, जाफर के बाद अब हरभजन सिंह ने भी उड़ाया मजाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: टेस्ट सीरीज से पहले ही अश्विन से डरी ऑस्ट्रेलियाई टीम, जाफर के बाद अब हरभजन सिंह ने भी उड़ाया मजाक
Sun, 05 Feb 2023 10:28 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:28 AM IST
सार
टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन का मुकाबला करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अलग तरीका अपना रहे हैं। वह अश्विन के 'डुप्लिकेट' महेश पिथिया के खिलाफ अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
वसीम जाफर और हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित चार मैचों की टेस्ट सीरीज नौ फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाली है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली कंगारू टीम इस सीरीज की तैयारी अनोखे अंदाज में कर रही है। टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन का मुकाबला करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अलग तरीका अपना रहे हैं। वह अश्विन के 'डुप्लिकेट' महेश पिथिया के खिलाफ अभ्यास कर रहे हैं। इस पर भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर और पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मजाक उड़ाया है।
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में पिथिया को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते देखा गया। जाफर ने इसे रिपोस्ट किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीरीज अभी शुरू भी नहीं हुई है और अश्विन पहले ही कंगारू टीम की रातों की नींद खराब कर रहे हैं। जाफर ने लिखा, "पहला टेस्ट पांच दिन दूर है और अश्विन पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के दिमाग में घुस चुके हैं।"

First Test is five days away and @ashwinravi99 is already inside Aus head 😅 #INDvAUS #BorderGavaskarTrophy https://t.co/H1BNpj3PP8
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) February 4, 2023
विज्ञापन
जाफर के इस पोस्ट पर हरभजन सिंह ने भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के मजे ले लिए। उन्होंने रिपोस्ट करते हुए एक दिलचस्प कमेंट किया। हरभजन ने एक पिच की एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा है, "यह उनके दिमाग में सबसे बड़ी चीज है।"
This the main thing they have in their head 👇 https://t.co/5hepKjSAiU pic.twitter.com/eGWddhE5FU
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 4, 2023
ऑस्ट्रेलिया ने महेश पिथिया को बुलाया था
अश्विन के डुप्लीकेट गेंदबाज महेश पिथिया को बेंगलुरु बुलाया गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी का अभ्यास कराया। पिथिया का गेंदबाजी एक्शन बहुत हद तक अश्विन से मिलता है। महेश के गेंदबाजी एक्शन को देखने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें कैंप में बुलाया था।

कौन हैं महेश
21 वर्षीय महेश ने पिछले साल दिसंबर में बड़ौदा के लिए प्रथम श्रेणी में क्रिकेट में डेब्यू किया था। यह युवा स्पिनर अश्विन को अपना आदर्श मानता है और एक दिन उनसे मिलने की ख्वाहिश रखता है। वह निश्चित रूप से भारत के लिए अश्विन की तरह की कमाल करना चाहेंगे, लेकिन फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उन्हें अभ्यास के लिए बुलाया है। इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। आने वाले समय में वह किसी आईपीएल टीम के साथ भी जुड़ सकते हैं।