फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Australian coach in pain of defeat in Delhi Test said one hour of bad game took away opportunity

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कोच का छलका दिल्ली टेस्ट में हार का दर्द, कहा- एक घंटे के खराब खेल ने मौका छीन लिया

Sun, 05 Mar 2023 08:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 05 Mar 2023 08:12 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नौ मार्च से खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर इस मैच में जीत पर होगी। अगर भारत यह मैच जीत लेता है तो वह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
IND vs AUS Australian coach in pain of defeat in Delhi Test said one hour of bad game took away opportunity
एंड्रयू मैकडोनाल्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का मानना है कि उनकी टीम को भारत को उसके मैदान में हराने के लिए अपनी क्षमता का सौ प्रतिशत प्रदर्शन करना होगा। इंदौर में हुए तीसरे टेस्ट में टीम ने कुछ ऐसा ही प्रदर्शन किया था। दोनों देशों के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो मैचों में भारतीय टीम तीन दिन के अंदर जीत गई थी। उसके बाद इंदौर में जहां पिच पर गेंद काफी घूम रही थी और असमान उछाल भी था, उस पर ऑस्ट्रेलिया ने भी उसी तर्ज पर तीन दिन के अंदर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


मैकडोनाल्ड ने कहा कि भारत को उसके देश में हराने के लिए आपको अपना श्रेष्ठ देना होगा। इंदौर मैच में पहली पारी में 11 रन पर अंतिम छह विकेट गंवाने के अलावा सब कुछ ऑस्ट्रेलिया के अनूकूल रहा। कोच के अनुसार उनके प्रमुख खिलाड़ी यह सीख रहे हैं कि भारत को उसके मैदान पर हराने के लिए क्या कुछ किए जाने की जरूरत है। इस दौरे में खिलाड़ी काफी कुछ सीखेंगे और आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगे। भारत में अलग तरह की चुनौतियां होती हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली में हमने जीत का मौका गंवाया: ऑस्ट्रेलियाई कोच
मैकडोनाल्ड ने कहा कि दिल्ली टेस्ट में एक घंटे के खराब खेल के कारण उन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर फिर से कब्जा करने का मौका गंवा दिया। इंदौर में पिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने खराब करार दिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने मैच में 11 विकेट लेकर भारत को नौ विकेट से हराने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को अंतिम टेस्ट में चाहिए जीत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नौ मार्च से खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर इस मैच में जीत पर होगी। अगर भारत यह मैच जीत लेता है तो वह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा। अगर भारतीय टीम यह मैच हार जाती है तो उसे फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। अगर श्रीलंका एक भी टेस्ट हार जाएगा तो वह इस रेस से बाहर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed