{"_id":"66782ec48637fa8d21032b75","slug":"ind-vs-aus-australian-captain-mitchell-marsh-said-that-team-always-perform-better-in-pressure-2024-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS : 'हम दबाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं', भारत के खिलाफ मैच से पहले मार्श ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS : 'हम दबाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं', भारत के खिलाफ मैच से पहले मार्श ने दिया बड़ा बयान
Sun, 23 Jun 2024 07:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 23 Jun 2024 07:49 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच में अफगानिस्तान से 21 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
विज्ञापन
मिचेल मार्श
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सुपर आठ चरण का महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था जिसके कारण उसके लिए आगे की राह कठिन हो गई है। ऑस्ट्रेलिया को अगर भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा तो टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगेगा। हालांकि, कंगारू टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा है कि उनकी टीम दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है और वह भारत के खिलाफ शानदार वापसी करेगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के लिए नेट रन रेट महत्वपूर्ण
ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच में अफगानिस्तान से 21 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया को अब भारत के खिलाफ सुपर आठ के अपने अंतिम मैच में न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी बल्कि अच्छा नेट रन रेट भी बनाए रखना होगा।

'हमारे खिलाड़ी पूरी तरह तैयार'
मार्श ने कहा, यह महत्वपूर्ण मैच है जो भारत के खिलाफ होगा और इसमें हमें हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर हमारी इस टीम के इतिहास को देखें तो हमारे खिलाड़ी दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। हमारे खिलाड़ी निश्चित रूप से इसके लिए पूरी तरह तैयार होंगे। हमारे लिए चीजें अब स्पष्ट हैं। हमें खुद पर भरोसा रखना होगा। हमारे पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और मेरा मानना है कि हम सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहे हैं। हमें सब कुछ भूलकर आगे बढ़ना होगा और अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ हार से ऑस्ट्रेलिया का टी20 क्रिकेट में आठ मैच का विजय अभियान थम गया। मार्श ने कहा, हमें इस हार से वापसी करनी होगी। हमारा अपने इन खिलाड़ियों पर बहुत भरोसा है। हमारी टीम बहुत अच्छी है लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ दिन हमारा नहीं था, लेकिन सकारात्मक बात यह है कि हमें 36 घंटे के अंदर वापसी करने का मौका मिल रहा है।