फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Ahmedabad Test Video Fan Search ball after Shubman gill six recalls gully cricket moments

Ahmedabad Test Video: दूसरे दिन के आखिरी ओवर का ड्रामा, गिल के छक्के से गुमी गेंद, फिर याद आ गया गली क्रिकेट

Fri, 10 Mar 2023 06:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 06:23 PM IST
सार

अहमदाबाद में शुभमन गिल के शानदार छक्के के चलते गेंद गुम गई। अंपायर नई गेंद मंगाकर मैच शुरू कराने के लिए तैयार थे, लेकिन एक फैन को यह मंजूर नहीं था। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 
 

विज्ञापन
IND vs AUS Ahmedabad Test Video Fan Search ball after Shubman gill six recalls gully cricket moments
गेंद मिलने के बाद खुशी मनाता फैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। लगभग दो दिन तक बल्लेबाजी करने के बाद कंगारू टीम ने 480 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दो दिन में जितना मजा नहीं दे पाए, उससे ज्यादा मनोरंजन शुभमन गिल के एक छक्के ने कर दिया। 
विज्ञापन


इस मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 36 रन है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे। इस लिहाज से कंगारू टीम के पास 444 रन की बढ़त है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा 17 और शुभमन गिल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
विज्ञापन

 

आखिरी ओवर का ड्रामा
इस मैच में दूसरे दिन के आखिरी ओवर में नाथन लियोन गेंदबाजी कर रहे थे। शुभमन गिल ने ओवर की दूसरी गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का लगाया। गेंद साइट स्क्रीन के पास लगे सफेद पर्दे के अंदर चली गई। ऐसे में अंपायरों ने दूसरी गेंद मंगाने का फैसला किया और तीसरे अंपायर गेंदों का बॉक्स लेकर मैदान में पहुंचे। अंपायरों ने दूसरी गेंद का चयन कर लिया और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को गेंद थमा दी। 

 

मैच फिर से शुरू होने वाला था, लेकिन तभी अंपायरों ने देखा कि एक फैन पर्दों के बीच जाकर गेंद ढूंढ रहा है। अंपायरों के मना करने के बावजूद फैन गेंद ढूंढने में लगा रहा और गेंद मिलने के बाद ही राहत की सांस ली। इसके बाद उसने हाथ हिलाकर सभी को दिखाया कि गेंद उसे मिल गई है। इसके बाद उसने गेंद मैदान की तरफ फेंकी और खुद भी गिर गया। इस घटना ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 
 

अहमदाबाद टेस्ट में दर्शक के गेंद ढूंढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैन इस पर मजे ले रहे हैं। किसी को गली क्रिकेट की याद आ रही है तो कोई कुछ और टिप्पणी कर रहा है। गली क्रिकेट में अक्सर ऐसा होता है कि गेंद खो जाने पर उसी को मिलती है, जो खेल नहीं रहा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed