फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 4th Test: Who is Sam Konstas? hit Bumrah-Siraj for boundaries in debut match, made record

Sam Konstas: कौन हैं 19 साल के सैम कोंस्टास? बुमराह-सिराज की कर दी धुनाई, डेब्यू मैच में ही बना डाला रिकॉर्ड

Thu, 26 Dec 2024 07:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Dec 2024 07:11 AM IST
सार

कोंस्टास ने 65 गेंद में 60 रन की मनोरंजक पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

विज्ञापन
IND vs AUS 4th Test: Who is Sam Konstas? hit Bumrah-Siraj for boundaries in debut match, made record
सैम कोंस्टास - फोटो : x

विस्तार

बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस टेस्ट के लिए नाथन मैकस्वीनी की जगह 19 साल के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास को मौका दिया। इस बल्लेबाज ने टीम मैनेजमेंट और कप्तान पैट कमिंस के फैसले को सही साबित करते हुए अर्धशतक जड़ दिया। खास बात तो यह रही कि कोंस्टास ने 100 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए अर्धशतक बनाया। इसी के साथ उन्होंने रिकॉर्ड भी बना दिया। उन्होंने न सिर्फ अर्धशतक जड़ा, बल्कि पहली गेंद से भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे। कोंस्टास ने 65 गेंद में 60 रन की मनोरंजक पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS 4th Test: Who is Sam Konstas? hit Bumrah-Siraj for boundaries in debut match, made record
सैम कोंस्टास - फोटो : Twitter
शुरुआती 10 ओवर में ही अनऑर्थोडॉक्स शॉट खेले
कोंस्टास ने 52 गेंद पर अंतरराष्ट्रीय करियर और टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। 19 साल के इस बल्लेबाज ने अपने पहले मैच में बुमराह तक को सोचने पर मजबूर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए वह अच्छी खोज साबित हुए हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बुमराह ने अपने शुरुआती छह ओवर में 38 रन लुटा दिए थे। उनका इकोनॉमी रेट 6 से ऊपर का रहा। बुमराह के छठे ओवर में कोंस्टास ने 18 रन बटोरे। इसके बाद उन्हें बॉलिंग लाइन अप से हटा दिया गया। टेस्ट क्रिकेट का रिकॉर्ड जब से उपलब्ध है, तब से शुरुआती 10 ओवर में 23 स्कूप या रिवर्स स्कूप लगे हैं। इनमें से पांच तो कोंस्टास ने अपनी डेब्यू पारी में लगा दिए। 

IND vs AUS 4th Test: Who is Sam Konstas? hit Bumrah-Siraj for boundaries in debut match, made record
कोंस्टास - फोटो : cricket.com.au twitter
बुमराह की गेंद पर दो छक्के लगाए, अर्धशतक भी बनाया
इतना ही नहीं कोंस्टास 2018 के बाद ऐसे पहले बल्लेबाज भी बन गए, जिन्होंने किसी टेस्ट की पारी में बुमराह की गेंद पर दो छक्के लगाए हों। ओवरऑल वह दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले 2018 में जोस बटलर ने ऐसा किया था। बुमराह ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले तक अपने ओपनिंग स्पेल में तीन टेस्ट में 54 रन खर्च किए थे और आठ विकेट झटके थे। वहीं, इस टेस्ट की ओपनिंग स्पेल में बुमराह ने छह ओवर में 38 रन खर्च कर दिए। कोंस्टास टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 19 साल 85 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया। उनसे ऊपर सिर्फ इयान क्रेग हैं। क्रेग ने 1953 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न में 17 साल 240 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
खिलाड़ी उम्र खिलाफ स्थान साल
इयान क्रेग 17 वर्ष 240 दिन दक्षिण अफ्रीका मेलबर्न 1953
सैम कोनस्टास 19 वर्ष 85 दिन भारत मेलबर्न 2024
नील हार्वे 19 वर्ष 121 दिन भारत मेलबर्न 1948
आर्ची जैक्सन 19 वर्ष 150 दिन इंग्लैंड एडिलेड 1929

IND vs AUS 4th Test: Who is Sam Konstas? hit Bumrah-Siraj for boundaries in debut match, made record
सैम कोंस्टास - फोटो : Twitter
चौथे सबसे युवा टेस्ट डेब्यू खिलाड़ी भी बने
कोंस्टास गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे सबसे युवा टेस्ट डेब्यू खिलाड़ी भी बन गए। उन्हें 19 साल और 85 दिन की उम्र में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर से अपनी बैगी ग्रीन कैप मिली। इयान क्रेग ने 1953 में 17 साल 239 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपना पहला मैच खेला था। कप्तान पैट कमिंस चार्ट पर दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2011 में 18 साल और 193 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। टॉम गैरेट तीसरे स्थान पर हैं और क्लेम हिल चार्ट में पांचवें स्थान पर हैं। 

IND vs AUS 4th Test: Who is Sam Konstas? hit Bumrah-Siraj for boundaries in debut match, made record
सैम कोंस्टास - फोटो : Twitter
बुमराह को पहले स्पेल में सोचने पर मजबूर किया
कोंस्टास ने बुमराह के पहले स्पेल में 33 गेंद पर 34 रन बनाए। यह बुमराह द्वारा अपने पहले स्पेल में किसी बल्लेबाज के खिलाफ दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक के नाम था। उन्होंने 2018 में बुमराह के पहले स्पेल में 40 गेंद में 25 रन बनाए थे। वहीं, 2018 में ही अपने डेब्यू टेस्ट पर बुमराह के पहले स्पेल में फाफ डु प्लेसिस ने 18 गेंद में 23 रन बटोरे थे। यह लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।

IND vs AUS 4th Test: Who is Sam Konstas? hit Bumrah-Siraj for boundaries in debut match, made record
सैम कोंस्टास - फोटो : Twitter
अभ्यास मैच में सुर्खियों में आए थे कोंस्टास
कोंस्टास का नाम पर्थ टेस्ट के बाद भारत के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच में चर्चा में आया था। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री इलेवन के लिए खेलते हुए भारत के खिलाफ कोंस्टास ने शतक जमाया था और सुर्खियां बटोरीं। कोंस्टास ने इस टेस्ट से पहले अपने 11 प्रथम श्रेणी मैचों में 42.2 की औसत से 718 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। कोंस्टास ने ऑस्ट्रेलिया की 2024 में ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने एक शतक सहित सात पारियों में 27.28 की औसत से 191 रन बनाए थे। कोंस्टास ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच दो मैचों की सीरीज में भी हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने चार पारियों में 92 रन बनाए थे। इसमें एक मैच जिताऊ 73  रन की नाबाद पारी भी शामिल है। मौजूदा शेफील्ड शील्ड सीजन में कोंस्टास 58.87 की औसत से पांच मैचों में 471 रन के साथ पांचवें सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। 152 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed