फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 4th Test: Sam Konstas ready to debut in Melbourne, Travis Head doubtful Melbourne Test

IND vs AUS 4th Test: मेलबर्न में डेब्यू करने को तैयार सैम कोंस्टास, हेड का खेलना संदिग्ध, हेजलवुड की जगह कौन?

Tue, 24 Dec 2024 12:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 Dec 2024 12:54 PM IST
सार

कोंस्टास ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के बाद टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनेंगे। कमिंस ने 2011 में 18 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।

विज्ञापन
IND vs AUS 4th Test: Sam Konstas ready to debut in Melbourne, Travis Head doubtful Melbourne Test
सैम कोंस्टास और ट्रेविस हेड - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में चोटिल होने वाले ट्रैविस हेड के खेलने को लेकर संदेह बरकरार है। चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान इस 19 वर्षीय बल्लेबाज को भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश में शामिल करने की जानकारी दी। कोंस्टास ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम की तरफ से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 468वें खिलाड़ी बनेंगे।
विज्ञापन

कोंस्टास करेंगे डेब्यू

कोंस्टास ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के बाद टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनेंगे। कमिंस ने 2011 में 18 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, 'हम टीम बैठक से पहले अपनी बल्लेबाजी इकाई को लेकर स्पष्टता चाहते थे। हम अमूमन इस तरह का खुलासा नहीं करते हैं लेकिन हम चाहते थे कि हर कोई यह जान ले कि वह टीम में है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच मैकडोनाल्ड ने कही यह बात

उन्होंने कहा, 'वह (कोंस्टास) बहुत सहज है। वह वैसा ही है जैसा कि मैं उसे टीम से बाहर रहते हुए देखा था, तनावमुक्त और सहज। वह अपने खेल को अच्छी तरह से समझता है तथा वह विरोधी टीम पर दबाव बनाने में सक्षम है। वह मौके का पूरा फायदा उठाता है।' कोंस्टास को नाथन मैकस्वीनी की जगह टीम में लिया गया जो पहले तीन टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

हेड की मांसपेशियों में खिंचाव

मैकडोनाल्ड ने हालांकि कहा कि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज हेड की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव है। वह तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। पिछले दो मैच में मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए हेड ने मंगलवार को नेट पर अभ्यास करने के बजाय सहायक कोच ब्रैड हॉज के थ्रो डाउन पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

'उम्मीद है हेड फिट हो जाएंगे'

ऑस्ट्रेलिया के कोच ने कहा, 'उसके हाथ में बल्ला देख कर अच्छा लगा। मेरी तरफ से कोई चिंता नहीं है। वह दौड़ लगाने में सक्षम है और मुझे उम्मीद है कि वह मैच तक फिट हो जाएगा।' मैकडोनाल्ड ने इस तरह की कोई अटकल नहीं लगाई कि अगर हेड फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह टीम में किसे लिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के पास जोश इंग्लिस और ब्यू वेबस्टर के रूप में दो विकल्प हैं।

हेजलवुड की जगह बोलैंड को मौका

हालांकि, तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को जोश हेजलवुड की जगह लेने की लगभग पुष्टि हो गई है। हेजलवुड पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं। मैकडोनाल्ड ने कहा, 'मुझे लगता है कि खेल आगे बढ़ने के साथ पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। टीम का खुलासा करने का काम कप्तान कमिंस का है लेकिन मुझे नहीं लगता कि अगर बोलैंड अंतिम एकादश में शामिल नहीं होता है तो मैं बॉक्सिंग डे पर मैदान पर आऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed