{"_id":"676a735be650e0082704132f","slug":"ind-vs-aus-4th-test-rohit-sharma-statement-on-practicing-on-old-pitches-ahead-of-mcg-test-2024-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: खराब पिच पर प्रैक्टिस को लेकर विवाद पर बोले कप्तान रोहित, ऑस्ट्रेलिया की साजिश का किया पर्दाफाश!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: खराब पिच पर प्रैक्टिस को लेकर विवाद पर बोले कप्तान रोहित, ऑस्ट्रेलिया की साजिश का किया पर्दाफाश!
Tue, 24 Dec 2024 02:10 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:10 PM IST
सार
भारत को जिन पिचों पर प्रैक्टिस करने की इजाजत दी गई, वे पुरानी हैं और कम उछाल वाली पिच हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को अभ्यास के लिए ताजा विकेट दिए गए थे। अब रोहित ने ऑस्ट्रेलिया की साजिश का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने पिच को लेकर बयान दिया
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम ने इस्तेमाल की गई पिचों पर अभ्यास किया और मंगलवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान उन्हें नई पिचें मिलेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि मेलबर्न में अतिरिक्त स्पिनर को खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज तीन टेस्ट के बाद फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। अगले दो मैच मेलबर्न (26 दिसंबर से) और सिडनी (3 जनवरी) में खेले जाएंगे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को इन दोनों टेस्ट में जीत हासिल करना जरूरी है।
विज्ञापन
रोहित ने साजिश का किया पर्दाफाश
हालांकि, टीम इंडिया को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में चौथे टेस्ट से पहले एक और चुनौती का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें दिए अभ्यास पिचों को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी। भारत को जो पिच पर प्रैक्टिस करने की इजाजत दी गई, वे पुरानी हैं और कम उछाल वाली पिच हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को अभ्यास के लिए ताजा विकेट दिए गए थे। अब रोहित ने ऑस्ट्रेलिया की साजिश का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को नई पिचें तैयार की गईं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ी बिग बैश लीग (बीबीएल) में इस्तेमाल किए गए विकेटों पर अभ्यास कर रहे थे। एमसीजी से सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारतीय टीम जिस पर अभ्यास कर रही थी, वहां के विकेट थोड़े घिसे-पिटे लग रहे थे। हालांकि सोमवार की सुबह एमसीजी के मुख्य क्यूरेटर मैट पेज ने स्पष्ट किया कि नई पिचों को मैच शुरू होने से तीन दिन पहले ही पेश किया गया है। उन्होंने कहा, 'हमें तीन दिन का समय दिया जाता है ताकि नई पिच तैयार कर सकें। अगर टीमें इससे पहले आकर ट्रेनिंग करती हैं तो उन्हें वही पिचें मिलती हैं जैसी हमारे पास थीं। मंगलवार को नई पिचें तैयार हो गई हैं।'
'हम पिच देखकर आगे का फैसला लेंगे'
अब भारतीय कप्तान ने भी पुष्टि की है कि भारत ने इस्तेमाल की गई पिचों पर अभ्यास किया था और मंगलवार को तरोताजा पिचें मिलीं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने पिछले कुछ दिनों में जिन पिचों पर अभ्यास किया, मुझे लगता है कि वे इस्तेमाल की गई पिचें थीं। मुझे लगता है कि उनका इस्तेमाल बिग बैश के लिए किया गया था और अब हमें इसका दूसरा विकेट मिलेगा, जो ताजा विकेट होगा। इसलिए हम जाएंगे और देखेंगे कि यह कैसा है और हम उसी के अनुसार ट्रेनिंग करेंगे।'
रोहित ने किया पिच का आकलन
एमसीजी पिच को लेकर रोहित ने कहा कि उन्होंने एक दिन पहले देखा था और इसमें थोड़ी घास ढकी हुई थी। उन्होंने कहा, 'हम निश्चित रूप से मौसम को एक कारक मान रहे हैं और उन सब पर विचार कर रहे हैं। हम देखेंगे कि सबसे अच्छा क्या है। मैंने आज विकेट नहीं देखा है। लेकिन इन परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 बनाने के लिए हमें जो भी करना होगा, हम वह करने की कोशिश करेंगे। भले ही यह अतिरिक्त स्पिनर के साथ खेलना हो या नहीं।
चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, तनुष कोटियान।
चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, तनुष कोटियान।