{"_id":"65699c31e7c59f2921097c23","slug":"ind-vs-aus-4th-t20-2023-live-streaming-telecast-where-how-to-watch-india-vs-australia-match-2023-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 आज, जानें फोन और टीवी पर कब और कैसे देखें मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 आज, जानें फोन और टीवी पर कब और कैसे देखें मैच
Fri, 01 Dec 2023 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:11 PM IST
सार
India vs Australia 4th T20 Live Streaming, Telecast: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 29 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 17 और ऑस्ट्रेलिया ने 11 मुकाबले जीते हैं। एक का कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत ने शुरुआती दो मैच जीते थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 में जीत हासिल की। हालांकि, भारतीय टीम अगर आज का मैच जीतने में कामयाब रहती है तो सीरीज अपने नाम कर लेगी। ट्रेविस हेड को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के सभी धुरंधर खिलाड़ी वापस अपने देश लौट चुके हैं।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ, एडम जाम्पा तो दूसरे टी20 के बाद ही लौट गए थे, जबकि ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंगलिस और शॉन एबॉट तीसरे टी20 के बाद वापस लौट चुके हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की पूरी नई टीम खेलती दिखेगी। वहीं, भारतीय टीम में चौथे और पांचवें टी20 के लिए दो नए खिलाड़ी जुड़े हैं। इनमें श्रेयस अय्यर और दीपक चाहर शामिल हैं। इनके जुड़ने से टीम मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
युवा खिलाड़ियों के पास अच्छा प्रदर्शन कर मुख्य टीम में अपना दावा मजबूत करने का मौका है। इन्हीं खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका का दौरा भी करना है। टी20 सीरीज के लिए लगभग यही टीम वहां जाएगी और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। अगले साल जून में टी20 विश्व कप होना है और उसके लिए भारतीय खिलाड़ी अभी से ही अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आंकड़े
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 29 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 17 और ऑस्ट्रेलिया ने 11 मुकाबले जीते हैं। एक का कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं, भारत में दोनों के बीच 13 बार भिड़ंत हुई है। इसमें से टीम इंडिया ने आठ और कंगारुओं ने पांच मुकाबले जीते हैं। टीम इंडिया अगर आज का मैच जीतती है तो सीरीज भी अपने नाम करेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक टी20 में 11 द्विपक्षीय सीरीज (मौजूदा सीरीज को मिलाकर) में आमने-सामने आए हैं। भारत ने इसमें पांच सीरीज जीती हैं, जबिक ऑस्ट्रेलिया के खाते में दो सीरीज आई हैं। तीन सीरीज ड्रॉ रही हैं।
हम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टी20 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

दीपक चाहर और श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार (एक दिसंबर) को खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार (एक दिसंबर) को खेला जाएगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का चौथा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का चौथा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज के चौथा मुकाबले का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। यहां आप मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का चौथा मुकाबला आप ऑनलाइन जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। साथ ही इस सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें...