फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia 3rd Test Playing XI Prediction, Captain Vice-Captain Players

IND vs AUS Playing-11: रोहित या राहुल कौन करेगा ओपनिंग? हर्षित की जगह प्रसिद्ध या आकाश दीप को मिल सकता है मौका

Fri, 13 Dec 2024 03:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Dec 2024 03:32 PM IST
सार

India vs Australia 3rd Test Playing 11 Prediction: आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दोनों पर अब तक उछाल और सीम से हमले बोले हैं और यहां भी पिच से अच्छी सीम मिलने की उम्मीद है। रोहित और कोहली के पास प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन इस समय फॉर्म साथ नहीं दे रहा।

विज्ञापन
IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia 3rd Test Playing XI Prediction, Captain Vice-Captain Players
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Twitter

विस्तार

एडिलेड में दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय टीम गाबा के मैदान पर इतिहास को दोहराने के लिए बेताब होगी। शनिवार से शुरू हो रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी। सीरीज 1-1 से बराबर होने के बाद ब्रिसबेन टेस्ट निर्णायक साबित हो सकता है। भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की कमजोरी का फायदा उठाना चाहेंगे जिनके लिए ट्रेविस हेड दूसरे टेस्ट में संकटमोचक साबित हुए। भारत-ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े आकर्षण स्टीव स्मिथ और कोहली दोनों ही लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia 3rd Test Playing XI Prediction, Captain Vice-Captain Players
बुमराह - फोटो : BCCI
बुमराह पर काफी दारोमदार
गेंदबाजी में भारत के पास जसप्रीत बुमराह हैं। उन्होंने सीरीज के बाकी सभी गेंदबाजों को अपने सामने बौना साबित कर दिया है। उन्हें हालांकि दूसरे छोर से अधिक सहयोग की जरूरत है। इसके साथ ही उन्हें रोहित और कोहली जैसे बल्लेबाजों से अच्छे रनों की भी दरकार है ताकि वह खुलकर गेंदबाजी कर सकें। रोहित और कोहली के खराब फॉर्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है और आधुनिक क्रिकेट के इन दोनों महानायकों के लिए यह टेस्ट काफी महत्वपूर्ण होगा। हालांकि, इनकी गैरमौजूदगी के बावजूद भारत ने 2021 में गाबा में शानदार जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia 3rd Test Playing XI Prediction, Captain Vice-Captain Players
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित और कोहली को अच्छा खेलना होगा
आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दोनों पर अब तक उछाल और सीम से हमले बोले हैं और यहां भी पिच से अच्छी सीम मिलने की उम्मीद है। रोहित और कोहली के पास प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन इस समय फॉर्म साथ नहीं दे रहा। भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या पहली पारी में निराशाजनक बल्लेबाजी रही है। पिछले एक साल में भारत में और विदेश में खेले गए टेस्ट में छह बार पहली पारी का स्कोर 150 या कम रहा है। रोहित और कोहली ने 2024-25 सत्र में पहली पारी में 6.88 और 10 की खराब औसत से रन बनाए हैं।
विज्ञापन

IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia 3rd Test Playing XI Prediction, Captain Vice-Captain Players
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट - फोटो : Twitter
रोहित ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कुछ खास नहीं कर सके
कोहली ने पर्थ टेस्ट में शतक लगाया, लेकिन रोहित से कप्तानी पारी का इंतजार है। रोहित के पास इतना अनुभव तो है कि वह बखूबी जानते हैं कि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड जैसे शानदार गेंदबाजों को हर गेंद पर पीटा नहीं जा सकता। बाजू में खिंचाव के कारण एडिलेड टेस्ट से बाहर रहने के बाद हेजलवुड टीम में लौटे हैं। रोहित सफेद गेंद के बादशाह रहे हैं, लेकिन अगर गाबा पर वह अच्छी पारी खेल जाते हैं तो महान क्रिकेटरों में उनका नाम शुमार होगा। हालांकि, इसके लिए उन्हें सबसे पहले उन्हें अपना बल्लेबाजी क्रम तय करना होगा। रोहित पारी की शुरूआत करेंगे या छठे नंबर पर उतरेंगे, यह उन्हें देखना है क्योंकि ऐसे में अगर शीर्षक्रम धीमा खेलता है तो वह पुरानी कूकाबूरा गेंद पर आक्रामक खेल सकते हैं। 

IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia 3rd Test Playing XI Prediction, Captain Vice-Captain Players
प्रसिद्ध और आकाश दीप - फोटो : BCCI
प्रसिद्ध और आकाश में किसी एक को मौका
पहले दो टेस्ट में ऑफ स्पिनर आर अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा, लेकिन बल्लेबाजी में गहराई के लिए रविंद्र जडेजा बेहतर विकल्प हैं। तेज गेंदबाजी में आकाश दीप के पास विविधता है, लेकिन कप्तान रोहित को हर्षित राणा की दिलेरी पसंद है। इसके अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों ने हर्षित की जगह हिट दी डेक गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल करने की बात कही थी। प्रसिद्ध और आकाश में से किसी एक के खेलने की संभावना अधिक दिखती है।

IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia 3rd Test Playing XI Prediction, Captain Vice-Captain Players
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी भी खराब रही
ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसकी बल्लेबाजी भी चिंता का सबब है। हेड की हालत आजकल ऋषभ पंत की तरह हो गई है। स्टीव स्मिथ का खराब फॉर्म चिंता का सबब है। मार्नस लाबुशेन ने एडिलेड में अर्धशतक जड़ा, लेकिन वह पुराने फॉर्म में नहीं दिख रहे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बुमराह के पहले स्पैल को सावधानी से खेलना चाहेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि इसमें कामयाब रहने पर बाकी भारतीय गेंदबाजों से उन्हें इतना खतरा नहीं है।

IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia 3rd Test Playing XI Prediction, Captain Vice-Captain Players
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Twitter
भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन/वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप/प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी।

ऑस्ट्रेलिया की घोषित प्लेइंग-11: पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, एलेक्स कैरी, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed