फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 2nd Test: Indians batting on rough wicket, Kohli practice Batting on Spin; Dravid Press Conference

IND vs AUS 2nd Test: भारतीयों ने विकेट खुरदुरा कर की बल्लेबाजी, द्रविड़ ने श्रेयस अय्यर के खेलने के संकेत दिए

Wed, 15 Feb 2023 11:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Feb 2023 11:56 PM IST
सार

विराट कोहली ने लगभग छह साल पहले दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट खेला था। इस टेस्ट में उन्होंने 243 और 50 रन बनाए थे। उन्होंने कोटला मैदान पर तीन टेस्ट खेले हैं और 467 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS 2nd Test: Indians batting on rough wicket, Kohli practice Batting on Spin; Dravid Press Conference
कोहली ने प्रैक्टिस सेशन में युवा खिलाड़ियों से बातचीत की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरुण जेटली स्टेडियम एक और स्पिन मुकाबले के लिए तैयार है। चाहें ऑस्ट्रेलियाई टीम हो या फिर टीम इंडिया दोनों को ही समझ में आ चुका है कि यहां भी नागपुर की तरह उन्हें घूमती हुई नीची गेंदों का सामना करना पड़ेगा। तभी तो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के मुंह से छूटते ही निकलता है, यह विकेट भी नागपुर की तरह लग रहा है। पिच पूरी तरह से सूूखी हुई है। वहीं, विराट कोहली की अगुआई में भारतीय बल्लेबाजों ने तो अभ्यास पिच को और खुरदुरा करते हुए घूमती और नीची रहती गेंदों पर जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन

विराट ने अभ्यास पिच को कराया खुरदुरा
विराट कोहली ने लगभग छह साल पहले दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट खेला था। इस टेस्ट में उन्होंने 243 और 50 रन बनाए थे। उन्होंने कोटला मैदान पर तीन टेस्ट खेले हैं और 467 रन बनाए हैं। फिर टेस्ट मैच में भी कोहली ने नवंबर, 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगाया है। बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच में और नागपुर टेस्ट में विराट का बल्ला नहीं चला। हालांकि. इस दौरान उन्होंने वनडे और टी-20 में खूब रन बनाए।

virat1

टेस्ट में रनों का सूखा खत्म करने के लिए विराट बुधवार को अभ्यास के लिए टीम से 45 मिनट पहले ही आ गए। उन्होंने अभ्यास पिच को देखा। पहले तेज नेट गेंदबाज का सामना किया। फिर तुरंत ही स्पिन गेंदें खेलने आ गए। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ की देखरेख में उन्होंने खुद जूते से और सपोर्ट स्टाफ से पिच को खुरदुरा कराया और भारत ए टीम के सदस्य यूपी के सौरभ कुमार, ऋतिक शौकीन, पुलकित नारंग की स्पिन गेंदों पर अभ्यास किया। सौरभ की कई गेंदों ने उन्हें चौंकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्रविड़ ने श्रेयस के खेलने के दिए संकेत
पीठ की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर की दूसरे टेस्ट मैच में वापसी हो सकती है। कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि अगर श्रेयस पांच दिन का भार उठाने में सक्षम हैं तो उनकी वापसी हो सकती है। श्रेयस बीसीसीआई की मेडिकल टीम से हरी झंडी मिलने के बाद टेस्ट टीम में वापस आए हैं। उन्हें बांग्लादेश में दूसरे टेस्ट के दौरान पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी। हालांकि द्रविड़ ने टीम मैनेजमेंट की मानसिकता के बारे में इशारा किया कि चोट से उबरने के बाद खिलाड़ी की टीम में वापसी होती है। उन्होंने कहा कि यह हमेशा अच्छा होता है कि कोई क्रिकेटर चोट से उबर कर वापसी करता है। हम चोट के कारण किसी खिलाड़ी को नहीं खोना चाहते हैं। हालांकि दो अभ्यास सत्र के बाद उनके खेलने पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

द्रविड़ ने सौवां टेेस्ट खेलने जा रहे पुजारा की तारीफों के बांधे पुल
चेतेश्वर पुजारा शुक्रवार को अपना सौवां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। सचिन तेंदुलकर के बाद देश के लिए सर्वाधिक 164 टेस्ट खेलने वाले कोच राहुल द्रविड़ इस उपलब्धि को काफी बड़ा मानता है। द्रविड़ कहते हैं कि इसके लिए सिर्फ प्रतिभा की नहीं बल्कि कई अन्य चीजों की भी जरूरत होती है। इसके लिए आपकी फिटनेस, सफलता और असफलता से लडऩे की क्षमता और धैर्य का होना जरूरी है। जब कोई क्रिकेटर एक दशक से लंबे समय तक खेलता है तो उसे मैदान के अंदर और बाहर कई तरह के सवालों का जवाब देना होता है और 99 टेस्ट में 44.15 की औसत से 7021 रन बनाने वाले पुजारा ने इनका सामना बखूबी किया है। वह बेहद लोकप्रिय शख्स हैं और उन्हें पुजारा के लिए यह उपलब्धि हासिल करने पर बेहद खुशी है।

गिल और श्रेयस ने नेट पर बिताया लंबा समय
अभ्यास सत्र के दौरान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने काफी देर तक बल्लेबाजी की, जबकि सूर्यकुमार यादव सबसे अंत में आए तब तक मुख्य गेंदबाज गेंदबाजी भी बंद कर चुके थे। माना जा रहा है श्रेयस पर अगर अंतिम राय नहीं बनती है तो गिल को मौका दिया जा सकता है। पहले टेस्ट में विफल रहने वाले केएल राहुल ने भी लंबे समय तक बल्लेबाज की।

India: [Watch] Shreyas Iyer sweats it out in the nets as Team India gear up  for second Test against Bangladesh

स्टार्क को खेलने की उम्मीद
ऑस्ट्रेलिया टीम के दिल्ली आने से दो दिन पहले अरुण जेटली स्टेडियम में आकर अभ्यास में जुट गए मिचेल स्टार्क का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें दूसरे टेस्ट के अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा। हालांकि स्टार्क का कहना है कि अभी उनकी चोटिल अंगुली में पूरी तरह जान नहीं आई है, लेकिन उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं है। हालांकि चयन कप्तान पैैट कमिंस और कोच एंड्रयु मैक्डोनाल्ड पर निर्भर करेगा कि वह उनके बारे में क्या सोचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed