{"_id":"63294a8ca10e8939db121dd3","slug":"ind-vs-aus-1st-t20-match-mohali-cricket-stadium-weather-forecast-ground-pitch-report-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS T20, Mohali Weather: मोहाली में मैच से पहले बारिश की संभावना, पिच से तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS T20, Mohali Weather: मोहाली में मैच से पहले बारिश की संभावना, पिच से तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद
Tue, 20 Sep 2022 10:37 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:37 AM IST
सार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के शुरुआती मुकाबले से ठीक पहले बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की वजह से खेल रुकने की आशंका कम है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और एरोन फिंच
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में है। टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है। भारतीय टीम के दो अहम तेज गेंदबाज चोट के बाद टीम में वापस लौटे हैं और टीम इंडिया चाहेगी कि दोनों इस सीरीज में अपनी लय हासिल करें। इसके अलावा विराट कोहली के लिए अपनी फॉर्म बरकरार रखना भी जरूरी होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरोन फिंच भी अपनी फॉर्म हासिल करना चाहेंगे।
मोहाली में इस मैच से पहले बारिश होने की संभावना है। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में बादल रहने पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने भी मैच से पहले कहा कि अगर पिच में वाकई में घास है तो शुरुआती ओवरों में गेंदबाज इसका फायदा उठा सकते हैं।

कैसी रहेगी पिच?
मैच से पहले पिच पर घास देखी गई थी। आमतौर पर भारत की पिचों में घास न के बराबर होती है। पिच में घास रहने पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है और दोनों टीमें पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने की कोशिश करेंगी। मोहाली के मैदार पर सामने की बाउंड्री छोटी है, जबकि दोनों किनारे की बाउंड्री बड़ी है। ऐसे में बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने की बजाय दो रन भागने में ज्यादा यकीन कर सकते हैं। वहीं, सामने गेंद मिलने पर बल्लेबाज सीधे बल्ले से बड़े शॉट खेल सकते हैं।
कैसा रहेगा मौसम?
मोहली में शाम के समय तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, नमी 70 फीसदी के करीब होगी। दोपहर के समय बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मैच के दौरान भी आसमान में बादल रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। अगर मैच से पहले बारिश होती है तो तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है। मोहली में भी रात के समय ओस गिरती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।