फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG Super-8 T20 World Cup Coach Rahul Dravid says Yuzvendra Chahal or Kuldeep Yadav could be used in ma

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव! मैच से पहले कोच द्रविड़ ने दिए संकेत, जानें

Thu, 20 Jun 2024 12:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिजटाउन (बारबाडोस)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिजटाउन (बारबाडोस) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Jun 2024 12:40 AM IST
सार

भारत ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया था क्योंकि वहां की ‘ड्रॉप-इन’ पिचों में असमान उछाल था जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिली। द्रविड़ ने सुपर आठ मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से बातचीत की।

विज्ञापन
IND vs AFG Super-8 T20 World Cup Coach Rahul Dravid says Yuzvendra Chahal or Kuldeep Yadav could be used in ma
विराट कोहली-राहुल द्रविड़ - फोटो : BCCI

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम अपने सुपर-8 अभियान की शुरुआत आज अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मैच से पहले बुधवार को संकेत दिया कि अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है। द्रविड़ का मानना है कि वहां की परिस्थितियां धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अनुकूल लग रही हैं।
विज्ञापन

द्रविड़ ने पिच को लेकर क्या कहा?

IND vs AFG Super-8 T20 World Cup Coach Rahul Dravid says Yuzvendra Chahal or Kuldeep Yadav could be used in ma
कुलदीप और चहल - फोटो : BCCI
भारत ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया था क्योंकि वहां की ‘ड्रॉप-इन’ पिचों में असमान उछाल था जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिली। द्रविड़ ने सुपर आठ मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'किसी को भी बाहर रखना मुश्किल है। न्यूयॉर्क में तेज गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां थोड़ी अलग थीं। हमें यहां (बारबाडोस में) कुछ अलग करने की जरूरत हो सकती है। युजी (युजवेंद्र चहल) या कुलदीप (यादव) का इस्तेमाल यहां किया जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'हमारे पास कई हरफनमौला खिलाड़ी'

IND vs AFG Super-8 T20 World Cup Coach Rahul Dravid says Yuzvendra Chahal or Kuldeep Yadav could be used in ma
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास हरफनमौला खिलाड़ी हैं। हमारे पास आठ बल्लेबाज थे, लेकिन हमारे पास सात गेंदबाजी विकल्प भी थे।' द्रविड़ ने यह भी कहा कि भारत अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर लचीला रहेगा और परिस्थितियों के अनुसार इसमें बदलाव करेगा।
विज्ञापन

बल्लेबाजी क्रम को लेकर क्या बोले द्रविड़

IND vs AFG Super-8 T20 World Cup Coach Rahul Dravid says Yuzvendra Chahal or Kuldeep Yadav could be used in ma
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'हर स्थिति अलग होती है। इसे पत्थर की लकीर नहीं बनाया जा सकता। मैं लचीलेपन में विश्वास करता हूं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हमने अक्षर (पटेल) को ऊपर भेजा। ऋषभ (पंत) को ऊपर (तीसरे नंबर पर) उतारा, इसमें काफी सोच-विचार किया गया। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट (क्रिकेट) में हमारे पास यह लचीलापन होगा। टी20 में आप बल्लेबाजी में ज्यादा लचीलापन देखते हो।'

'वेस्टइंडीज आकर अच्छा महसूस हो रहा'

IND vs AFG Super-8 T20 World Cup Coach Rahul Dravid says Yuzvendra Chahal or Kuldeep Yadav could be used in ma
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
द्रविड़ ने कहा कि सुपर आठ चरण के लिए वेस्टइंडीज आकर अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, 'कैरेबियाई सरजमीं पर आकर क्रिकेट खेलना अच्छा है। कुछ अभ्यास सत्र किये। हम तैयार हैं। अफगानिस्तान एक बहुत ही खतरनाक टीम है। उनके खिलाड़ी हमारे खिलाड़ियों की तुलना में लीग में अधिक खेलते हैं। वे ऐसी टीम नहीं हैं जिसे हल्के में लिया जा सके। वे सुपर आठ के हकदार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed