फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG Rashid Khan Ruled Out Of T20I Series Against India Confirms Skipper Ibrahim Zadran in Mohali

IND vs AFG: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका, यह स्टार खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

Wed, 10 Jan 2024 02:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 10 Jan 2024 02:47 PM IST
सार

आगामी टी20 विश्व कप से पहले दोनों टीमों के पास तैयारी का बेहतर मौका है। यह भारत के लिए टी20 विश्व कप से पहले आखिरी सीरीज है। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलेगी। उसके बाद आईपीएल में भारतीय खिलाड़ी नजर आएंगे।

विज्ञापन
IND vs AFG Rashid Khan Ruled Out Of T20I Series Against India Confirms Skipper Ibrahim Zadran in Mohali
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (11 जनवरी) को खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार टी20 फॉर्मेट में किसी द्विपक्षीय सीरीज में आमने-सामने होंगी। इससे पहले अब तक अलग-अलग टूर्नामेंट में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 मैच खेला गया है। आगामी टी20 विश्व कप से पहले दोनों टीमों के पास तैयारी का बेहतर मौका है। यह भारत के लिए टी20 विश्व कप से पहले आखिरी सीरीज है। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलेगी। उसके बाद आईपीएल में भारतीय खिलाड़ी नजर आएंगे।
विज्ञापन


मोहाली में होने वाले मुकाबले से पहले अफगान टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार स्पिनर राशिद खान सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। उनके पीठ की सर्जरी पिछले साल नवंबर में हुई थी। वह अभी तक मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो पाए हैं। राशिद के बाहर होने की पुष्टि कप्तान इब्राहिम जादरान ने की। उन्होंने मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी टीम को राशिद की कमी खलेगी। 
विज्ञापन


हम राशिद के बिना संघर्ष करेंगे: जादरान
मोहाली में इब्राहिम जादरान ने कहा, "राशिद पूरी तरह से फिट नहीं हैं। हमें सीरीज में उनकी कमी खलेगी। हम राशिद के बिना संघर्ष करेंगे, लेकिन किसी भी तरह की स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।'' राशिद अफगानिस्तान के लिए पिछली बार विश्व कप में 10 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले थे। उसके बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। राशिद ने पांच टेस्ट मैच में 34 विकेट लिए हैं। 103 वनडे मैचों में उनके नाम 183 विकेट हैं। वहीं, 81 टी20 मैचों में राशिद ने 130 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।


अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनात, अजमतुल्लाह उमरजई, शरफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नईब।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed