फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG Asian Games Highlights Indian Mens Cricket Team Won Gold Medal After Final Against Afghanistan

Asian Games: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाड में पहला स्वर्ण जीता, अफगानिस्तान को लगातार तीसरी बार मिला रजत

Sat, 07 Oct 2023 04:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: रोहित राज Updated Sat, 07 Oct 2023 04:02 PM IST
सार

India vs Afghanistan Highlights Asian Games Cricket Final : भारतीय टीम रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलने उतरी थी। उसने नेपाल को 23 रन से हराया था। उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में नौ विकेट से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
IND vs AFG Asian Games Highlights Indian Mens Cricket Team Won Gold Medal After Final Against Afghanistan
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। शनिवार (सात अक्तूबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला बारिश के कारण धुल गया। आईसीसी रैंकिंग के आधार पर टीम इंडिया को चैंपियन घोषित किया गया। टी20 रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर है। वहीं, अफगानिस्तान 10वें पायदान पर है। भारतीय पुरुष टीम को पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण मिला है। वहीं, अफगानिस्तान को लगातार तीसरा रजत मिला है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर कांस्य पर कब्जा किया।
विज्ञापन


भारतीय टीम रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलने उतरी थी। उसने नेपाल को 23 रन से हराया था। उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में नौ विकेट से जीत हासिल की थी। दूसरी ओर, अफगानिस्तान की बात करें तो उसने क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका को परास्त किया था। उसके बाद एक और उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। हालांकि, फाइनल में उसे ऐसा करने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

IND vs AFG Asian Games Highlights Indian Mens Cricket Team Won Gold Medal After Final Against Afghanistan
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार एशियाई खेलों में उतरी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम पहली बार एशियाड में हिस्सा लेने उतरी थी। उसने पहली बार में ही इतिहास रच दिया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले 2010 में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान और 2014 में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर स्वर्ण जीता था। अफगानिस्तान की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची और उसे तीसरे रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।
 

IND vs AFG Asian Games Highlights Indian Mens Cricket Team Won Gold Medal After Final Against Afghanistan
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान ने जीता था टॉस
मैच में भारत के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण मैच रोके जाने के समय अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 112 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश के कारण मुकाबला नहीं हो सका।
विज्ञापन

IND vs AFG Asian Games Highlights Indian Mens Cricket Team Won Gold Medal After Final Against Afghanistan
रवि बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी रही अफगानिस्तान की पारी
अफगानिस्तान की पारी की बात करें तो शाहिदुल्लाह कमाल ने सबसे ज्यादा नाबाद 49 रन बनाए। कप्तान गुलबदीन नईब 27 रन बनाकर नाबाद रहे। अफसर जजई ने 15 रन का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। जुबैद अकबरी पांच और मोहम्मद शहजाद चार रन बनाकर आउट हुए। नूर अली जादरान और करीम जनात ने एक-एक रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, शाहबाज नदीम और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed