फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG 3rd T20 2026 Highlights India vs Afghanistan T20 Match Key Highlights Match Summary Scorecard

टी20 में अफगानिस्तान की सबसे बड़ी हार: भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर पर ढेर; टीम इंडिया इस मामले में शीर्ष पर

Thu, 17 Sep 2026 10:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Sep 2026 10:59 PM IST
सार

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को तीसरे टी20 में बड़े अंतर से हरा दिया है। भारत ने इस तरह अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने दमदार बल्लेबाजी की, जबकि नीतीश रेड्डी ने गेंदबाजी में प्रभावित किया।

विज्ञापन
IND vs AFG 3rd T20 2026 Highlights India vs Afghanistan T20 Match Key Highlights Match Summary Scorecard
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान की टी20 में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार है। 
विज्ञापन

अफगानिस्तान की बड़ी हार
अफगानिस्तान की इससे पहले टी20 में सबसे बड़ी हार इंग्लैंड के खिलाफ आई थी। 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान को 116 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को 104 रनों से हार मिली थी। अफगानिस्तान भारत के खिलाफ टी20 में अपने न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हुआ है। इससे पहले टीम इंडिया के खिलाफ टी20 में उसने 2022 में आठ विकेट पर 111 रन बनाए थे जो उसका न्यूनतम स्कोर था।

अफगानिस्तान की टी20 में सबसे बड़ी हार (रनों के आधार पर)
हार का अंतर बनाम स्थान वर्ष
127 रन भारत  दिल्ली 2026
116 रन इंग्लैंड कोलंबो  2012
104 रन वेस्टइंडीज ग्रॉस इस्लेट 2024
101 रन भारत दुबई 2022
75 रन पाकिस्तान शारजाह 2025

टी20 में सर्वाधिक बार 100+ रनों से जीत दर्ज करने वाली टीम
भारतीय टीम ने टी20 में 10वीं बार 100 या इससे अधिक रनों से जीत दर्ज की है। भारतीय टीम सर्वाधिक बार ऐसा करने वाली संयुक्त रूप से नंबर एक टीम बन गई है। भारत के साथ ही कनाडा ने भी टी20 में 10 बार 100+ रनों के अंतर से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम
विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अफगानिस्तान के लिए सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके। अफगानिस्तान के लिए कप्तान इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 25 रन बनाए, जबकि अजमातुल्लाह ओमरजई ने 17, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 15 और नूर उल रहमान ने 11 रन बनाए। भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, अक्षर पटेल को दो विकेट मिले, जबकि जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी
इससे पहले, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित किया। भारत को अभिषेक और संजू सैमसन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से धुआंधार बल्लेबाजी की। सबसे पहले अभिषेक ने गेंदबाजों को निशाने पर लेना शुरू किया और इसके बाद सैमसन ने भी हाथ खोले। इन दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही 100 रनों का आंकड़ा पार करा दिया। भारत का पावरप्ले में यह अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। भारतीय टीम इससे पहले कभी पावरप्ले में 100 रन नहीं बना सकी थी।

अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पहले 16 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर 30 गेंदों पर शतक लगाया। टेस्ट खेलने वाले देशों में किसी बल्लेबाज का टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह सबसे तेज शतक है। अभिषेक का यह शतक भारत के लिए टी20 में किसी बल्लेबाज का सबसे तेज सैकड़ा है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में खेले गए मैच में 35 गेंदों पर शतक लगाया था। शतक पूरा करने के बाद अभिषेक ने बैठकर ध्यान लगाने वाली मुद्रा में जश्न मनाया। सीरीज में पहली बार भारत ने पहले बल्लेबाजी की जिससे अभिषेक को क्रीज पर पूरा समय मिला। संजू सैमसनको पावरप्ले में अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी के बीच ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 35 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा। यह उनका लगातार दूसरा 50 से अधिक रन का स्कोर है।

सैमसन का लगातार दूसरा पचासा
अभिषेक के साथ ही सैमसन ने भी दमदार प्रदर्शन किया। सैमसन जब 22 रन के निजी स्कोर पर थे तो उन्हें मिडऑफ में जीवनदान भी मिला क्योंकि जदरान उनका कैच नहीं पकड़ सके। सैमसन ने 50 रन बनाए। भारत की ओर से अभिषेक और सैमसन के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारत के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29, शिवम दुबे ने 14, ईशान किशन ने 10, तिलक वर्मा ने दो और नीतीश रेड्डी ने एक रन बनाए। अक्षर पटेल पांच रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से ओमरजई ने दो विकेट लिए, जबकि राशिद खान और अब्दुल्लाह अहमदजई को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed