फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND v WI Live scorecard of first test, Day 3 from Rajkot

भारत की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, विंडीज को पारी और 272 रन से रौंदा

Sun, 07 Oct 2018 06:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
IND v WI Live scorecard of first test, Day 3 from Rajkot

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से अजेय बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने राजकोट टेस्ट ढाई दिन में ही जीत लिया और 98.1 ओवरों के अंदर वेस्टइंडीज की दोनों पारियों को समेट दिया।

विज्ञापन


यह भारत की टेस्ट क्रिकेट में अबतक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने इसी साल जून में अफगानिस्तान को उनके ऐतिहासिक डेब्यू टेस्ट मैच में पारी और 262 रनों से मात दी थी और साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ पारी और 239 रन से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 649 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन की घातक गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में 181 रन पर ढेर हो गई।


पहली पारी के आधार पर भारत ने वेस्टइंडीज पर 468 रनों की बढ़त हासिल की। भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने का मौका दिया। जिसके बाद दूसरी पारी में कुलदीप यादव के पंजे से वेस्टइंडीज ने महज 196 रन पर सरेंडर कर दिया।

दूसरी पारी में कुलदीप यादव ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज के मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। दूसरी पारी में कुलदीप यादव खतरनाक नजर आए. कुलदीप ने कीरोन पॉवेल, शाई होप, शिमरोन हेटमेयर, सुनील अंबरीश और रोस्टन चेस का शिकार कर टेस्ट में पहली बार अपने 5 विकेट पूरे किए।

ऐसे हारी वेस्टइंडीज

भारत की पहली पारी के 649 के जवाब वेस्टइंडीज की पहली पारी 181 रन पर सिमट गई। इस तरह टीम इंडिया ने 412 रनों की बढ़त के साथ मेहमान टीम को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को पहला झटका कप्तान क्रैथ ब्रैथवेट (10) के रूप में लगा। उन्हें अश्विन ने पृथ्वी शॉ के हाथों झिलवाया।

इसके बाद कुलदीप यादव की फिरकी में फंसते हुए सभी कैरीबियाई बल्लेबाजों ने अपने विकेट गंवाए। पहले होप (17) पगबाधा आउट हुए। हेटमायर (11) केएल राहुल के द्वारा पकड़े गए तो सुनील अंबरिश (0) को कुलदीप ने पंत से स्टंपिंग करवाई।

इसके बाद दूसरी पारी के सर्वाधिक रन स्कोरर कीरेन पावेल (83) की बारी आई। कुलदीप यादव की गेंद पर युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने सिली पॉइंट में यह कैच लपका। इसी के साथ कुलदीप यादव के पांच विकेट पूरे हुए।

इसके बाद पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले चेज से टीम को उम्मीदें थी। मगर वे भी 20 रन के निजी योग पर ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को मारने के चक्कर में एकस्ट्रा कवर में अश्विन द्वारा लपके गए।

वेस्टइंडीज का सातवां विकेट रविंद्र जडेजा ने लिया। पहली पारी में 47 रन बनाने वाले कीमो पॉल इस बार 15 रन ही बना सके। लॉन्ग ऑफ पर उमेश यादव ने उनका एक आसान कैच लपका।

देवेंद्र बिशू (9) के रूप में वेस्टइंडीज को आठवां झटका लगा। अश्विन ने विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों उन्हें कैच आउट करवाया।
 

वेस्टइंडीज की पहली पारी

भारत के 649 रन के विशाल स्कोर के जवाब में पूरी वेस्टइंडीज टीम 181 रन पर ऑलआउट हो गई। रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 53, कीमो पॉल ने 47 और देवेंद्र बिशू ने 17 रन बनाए।

भारत की ओर से अश्विन ने सबसे ज्यादा 4, शमी ने 2, वहीं अन्य तीन गेंदबाजों कुलदीप, जडेजा और उमेश ने 1-1 विकेट झटके।

भारत के 649 के विशाल स्कोर के जवाब में मेहमान टीम की ओर से कप्तान क्रेग ब्रैथवेट और कीरोन पॉवेल ने पारी की शुरुआत की। मगर तीसरे ही ओवर में मो. शमी ने ब्रैथवेट (2) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद शमी ने कीरोन पॉवेल को भी एलबीडब्ल्यू कर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका दे दिया। पॉवेल 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके 5 ओवर बाद ही अश्विन ने अपनी एक बेहतरीन गेंद में होप को क्लीन बोल्ड कर वेस्टइंडीज को मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने 10 रन का योगदान किया।

शिमरान हेटमायर (10) खराब आपसी संयोजन के चलते रन आउट हुए तो उसके बाद अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद में रविंद्र जडेजा ने सुनील अंबरिश (9) को स्लिप में रहाणे के हाथों झिलवाकर विकेटों की संख्या 5 कर दी। नए बल्लेबाज शेन डोवरिच (10) कुलदीप यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में छह विकेट पर 94 रन बना लिए थे। तीसरे दिन इस स्कोर से आगे बढ़ते हुए कीमो पॉल और रोस्टन चेज ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए। दोनों के बीच 55 रन की साझेदारी हुई जिसे उमेश यादव ने तोड़ा। शॉर्ट बॉल को पुल करने की फिराक में कीमो पॉल 47 रन बनाकर पुजारा के हाथों मिड विकेट में पकड़े गए।

इसके बाद धड़ाधड़ विकेट गिरते चले गए। अगले 34 रन में वेस्टइंडीज के बचे चार विकेट भी गिर गए, इस तरह उनकी टीम ऑलआउट हो गई।
 

भारत ने खड़ा किया 649 का विशाल स्कोर

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। पहले ही ओवर में केएल राहुल (0) के रूप में तगड़ा झटका लगा। तेज गेंदबाज शैनन गैब्रियल ने उन्हें LBW आउट किया।

चेतेश्वर पुजारा 86 रन बनाकर आउट हो गए। वो शेरमेन लुईस की गेंद पर विकेटकीपर शेन डोविच को कैच थमा बैठे। अपना पहला मैच खेल रहे शेरमेन लुईस का ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला विकेट भी रहा।

पहला टेस्ट खेल रहे पृथ्वी शॉ ने 134 रन की रिकॉर्ड पारी खेली। वे बिशू की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड आउट हुए। रहाणे 41 रन बनाकर रोस्टन चेज की गेंद पर शेन डोविच को कैच थमा बैठे।

टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत को पहला झटका और पारी का 5वां झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा और 92 रन पर बिशू के शिकार बन गए।

इसके बाद लुइस ने शतकवीर कोहली (139) को बिशू के हाथों कैच आउट करवाया। देवेंद्र बिशू ने आर. अश्विन को आउट कर भारत का 7वां विकेट झटका। बिशू ने कुलदीप यादव को LBW आउट कर भारत का 8वां विकेट गिराया। वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने उमेश यादव को आउट कर भारत को 9वां झटका दिया। टीम इंडिया ने 649 रन पर अपनी पहली पारी घोषित की।

विराट कोहली का शतक

पहले टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 24वां शतक पूरा किया। शानदार फॉर्म में चल रहे विराट ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की अच्छी खासी क्लास लगाई और मैदान के हर कोने में शॉट खेले।विराट ने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाए।

वैसे विराट अब तक अपने करियर में 71 टेस्ट में करीब 54 की औसत से 6150 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 24 शतक और 19 अर्धशतक लगाए। टेस्ट क्रिकेट में विराट ने 6 दोहरे शतक भी लगाए हैं।

पहले दिन के खेल का हाल

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 364 रन बनाए थे। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। खेल के पहले दिन का मुख्य आकर्षण 18 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ रहे जिन्होंने 134 रन की पारी खेली।

दोनों टीम इस प्रकार है:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ,  चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव।

वेस्टइंडीज : क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), कीरेन पॉवेल, शिमरान हेटमायर, शाई होप, सुनील अंबरीश, रोस्टन चेज, शेन डोवरिच, केमो पॉल, देवेंद्र बिशू, शैनन गैब्रियल, शेरमेन लुईस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed