फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind v sa third odi preview

INDvSA: जीत की हैट्रिक के साथ इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया

Wed, 07 Feb 2018 09:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
ind v sa third odi preview
टीम इंडिया - फोटो : twitter
टीम इंडिया बुधवार को जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन के मैदान पर तीसरा वन-डे खेलने उतरेगी तो उसकी निगाहें सीरीज में 3-0 की बढ़त लेने पर होगी। अगर विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम यहां जीतने में कामयाब रहती है तो यह उसकी ऐतिहासिक जीत होगी। बता दें कि इससे पहले भारत द. अफ्रीका में एक वन-डे सीरीज में दो बार (1992-93 और 2010-11) दो-दो मैच जीतने में कामयाब रहा है।  
विज्ञापन


कई अफ्रीकी शेर हैं घायल
मौजूदा अफ्रीकी टीम कई चोटिल खिलाड़ियों की वजह से मुसीबत में नजर आ रही है। कोहली इस बात को बखूबी जानते हैं कि सीरीज जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने का यह सही मौका है और किसी भी कीमत पर वह और टीम मौके को जाया नहीं जाने देना चाहेगी। 
विज्ञापन

 

मैच से पहले अफ्रीका के तीन विकेट गिरे

ind v sa third odi preview
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : twitter
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फॉफ डु प्लेसी चोट के चलते वन-डे और टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं, वहीं एबी डीविलियर्स चौथे मैच से पहले टीम में शामिल नहीं होने वाले हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए एक और खुशखबरी यह है कि विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक भी कलाई की चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं।

हेनरिक क्लासेन कर सकते हैं डेब्यू

ind v sa third odi preview
हेनरिक क्लासेन - फोटो : twitter
मेजबान टीम मैनेजमेंट डी कॉक की जगह पर हेनरिक क्लासेन को टीम में शामिल कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह उनका डेब्यू मैच होगा। बता दें कि क्लासेन घरेलू टूर्नामेंट में अपने बल्ले से धमाल मचा चुके हैं। इस मैच में भी उनसे सबको बड़ी उम्मीद होगी। इसके अलावा खाया जोंडो की जगह फरहान बेहारदीन को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन

रोहित पर होगा दवाब

ind v sa third odi preview
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
टीम इंडिया विनिंग इलेवन के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी। लेकिन ओपनर रोहित शर्मा के बल्ले से रन न निकलना उनके लिए परेशानी का सबब है। इस मैच में उन पर रन बनाने का दवाब होगा। मौजूदा आईसीसी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर खिसक चुका है, लेकिन इस मैच में अगर वह जीतने में कामयाब रहता है तो फिर से संयुक्त रूप से नंबर वन बन जाएगी। 

न्यूलैंड्स में रहा है 50-50

ind v sa third odi preview
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने ‍केपटाउन के न्यूलैंड्‍स में अभी तक चार वन-डे खेले हैं, इनमें से उसे दो में हार और दो में जीत का स्वाद चखने को मिला है। भारत ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वन-डे खेले, जिनमें से उसे दो में हार मिली जबकि 1 मैच जीता। भारत के पास अब इस रिकॉर्ड को बराबर करने का मौका रहेगा।

संभावित टीमें : टीम इंडिया : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, हार्दिक पांड्‍या, महेंद्रसिंह धोनी, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

दक्षिण अफ्रीका : हाशिम अमला, ऐडन मार्करैम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, खाया जोंडो/फरहान बेहारदीन, डेविड मिलर, जेपी डुमिनी, क्रिस मॉरिस, मोर्ने मॉर्केल, तरबेज शम्सी, इमरान ताहिर, कगिसो रबाडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed