{"_id":"5a79db0b4f1c1b0a7b8b5717","slug":"ind-v-sa-nothing-to-worry-about-rohit-sharma-s-form-says-shikhar-dhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSA: रोहित के बचाव में उतरे धवन, कहा- हमारे पास है एक्स फैक्टर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: रोहित के बचाव में उतरे धवन, कहा- हमारे पास है एक्स फैक्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
रोहित और धवन
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वन-डे से पहले टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि हमारी टीम बेहद संतुलित है और किसी टीम पर कहीं जीत दर्ज करने के लिए सक्षम है। धवन ने कहा कि उनकी टीम के पास एक्स फैक्टर आ गया है जो हर परिस्थिति में जीत दिला सकती है।
उन्होंने मंगलवार को कहा कि हमारी टीम में अनुभव की कोई कमी नहीं है। यह मेरा दूसरा दौरा है और मैं यहां मानसिक तौर पर पूरी तरह तैयार होकर आया था। उन्होंने टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे युवा खिलाड़ी भी इस दौरे पर ऐसा खेल रहे हैं, जैसे उनमें काफी अनुभव है।
धवन ने हार्दिक पंड्या की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसा ऑलराउंडर टीम को अतिरिक्त संतुलन प्रदान करता है। उनके टीम में होने से हम अपने स्पिनरों को बाद में उतारते हैं। इससे टीम की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
पंड्या के होने से हम स्पिनरों को बाद में भी गेंदबाजी करा पाते हैं और टीम के लिए एक्स फैक्टर का काम करता है। उन्होंने आगे कहा कि सीरीज में मिली दो जीत से हमारी टीम अतिआत्मविश्वासी का शिकार नहीं होगी।
उन्होंने रोहित शर्मा का बचाव करते हुए कहा कि वो अच्छा खेल रहे हैं। वो जिस टाइमिंग के साथ गेंद को खेलते हैं वो कमाल का है। यहां तक की पिछले मुकाबले में भी वो अच्छे लय में थे लेकिन पारी आगे नहीं बढ़ा पाए, मुझे नहीं लगता कि उनकी बल्लेबाजी में किसी तरह की परेशानी है। सिर्फ एक पारी की बात है वो फिर धमाका मचा देंगे।'