फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND U19 vs ENG U19 Test Highlights England vs India Under 2nd Test Day 2 Youth Test Scorecard Updates

IND vs ENG U19 Highlights: बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल जल्द समाप्त, भारतीय अंडर-19 टीम का स्कोर 51/1

Mon, 21 Jul 2025 10:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेम्सफोर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेम्सफोर्ड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Jul 2025 10:37 PM IST
सार

IND U19 vs ENG U19 2nd Test Day 2: भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच खेले जा रहे दूसरे यूथ टेस्ट के दूसरे दिन बारिश ने खलल डाला जिससे दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा। इंग्लैंड ने पहली पारी में 309 रन बनाए, जबकि स्टंप्स तक भारतीय अंडर-19 टीम ने पहली पारी में एक विकेट पर 51 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
IND U19 vs ENG U19 Test Highlights England vs India Under 2nd Test Day 2 Youth Test Scorecard Updates
भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 - फोटो : bcci-x

विस्तार

भारत और इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बीच दूसरे यूथ टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण जल्द समाप्त हो गया है। इंग्लैंड अंडर-19 टीम ने पहली पारी में 309 रन बनाए। जवाब में स्टंप्त तक भारतीय अंडर-19 टीम ने पहली पारी में एक विकेट पर 51 रन बनाए हैं और वह अभी इंग्लैंड से 258 रन पीछे चल रही है। दिन के खेल की समाप्ति तक आयुष म्हात्रे 24 और विहान मल्होत्रा 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

वैभव सस्ते में आउट 
इंग्लैंड की पहली पारी ऑलआउट करने के बाद उतरी भारतीय अंडर-19 टीम को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका दिया। वैभव 14 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद म्हात्रे और विहान ने पारी आगे बढ़ाई और भारतीय टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। हालांकि, बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा और जल्द ही चायकाल की घोषणा की गई। मैच बारिश के कारण बार-बार बाधित हो रहा था जिस वजह से समय से पहले स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। इंग्लैंड अंडर-19 टीम की ओर से एलेक्स ग्रीन को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से शुरू हुआ मैच
इससे पहले, बारिश की वजह से मैदान गीला होने के कारण दूसरे दिन के खेल में देरी हुई। मैच देरी से शुरू हुआ, लेकिन बारिश ने फिर खलल डाला जिससे मैच को रोकना पड़ा। दूसरे दिन के पहले सत्र का अधिकतर खेल बारिश के कारण नहीं हो सका। दूसरे सत्र में जब खेल शुरू हुआ तो 15 मिनट के लिए बारिश के कारण फिर मैच को रोकना पड़ा। इंग्लैंड अंडर-19 टीम ने दूसरे दिन सात विकेट पर 229 रन से आगे खेलना शुरू किया। एकांश सिंह ने जेम्स मिंटो के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों के बीच आठवें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन

एकांश-मिंटो की शानदार साझेदारी 
एकांश सिंह ने इस दौरान शतक लगाया जिससे टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचा। इस साझेदारी को नमन पुष्पक ने जेम्स मिंटो को आउट कर तोड़ा जो 46 रन बनाकर आउट हुए। मिंटो और एकांश की साझेदारी टूटने के बाद इंग्लैंड अंडर-19 टीम की पारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। पुष्पक ने एलेक्स ग्रीन को अपना शिकार बनाया जो खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, एकांश आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। एकांश ने 155 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्के की मदद से 117 रन बनाए। भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से नमन पुष्पक ने चार विकेट लिए, जबकि आदित्य रावत और आरएस अंब्रिश को दो-दो विकेट मिले। वहीं, हेनिल पटेल और विहान मल्होत्रा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed