{"_id":"687237f58d423aad1a055afe","slug":"ind-u19-vs-eng-u19-test-live-score-england-vs-india-under-1st-youth-test-scorecard-updates-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG U19 Highlights: भारतीय अंडर-19 टीम ने पहले दिन बनाए 450 रन, म्हात्रे का शतक; अभिज्ञान-राहुल चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG U19 Highlights: भारतीय अंडर-19 टीम ने पहले दिन बनाए 450 रन, म्हात्रे का शतक; अभिज्ञान-राहुल चमके
Sat, 12 Jul 2025 11:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेकेनहैम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेकेनहैम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:39 PM IST
सार
IND U19 vs ENG U19: भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट के शुरुआती दिन पहली पारी में सात विकेट पर 450 रन बनाए हैं। भारत के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे ने शतक लगाया, जबकि अभिज्ञान, राहुल और विहान ने भी शानदार पारियां खेली।
विज्ञापन
भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19
- फोटो : BCCI X
विस्तार
भारतीय अंडर-19 टीम ने कप्तान आयुष म्हात्रे के शतक और अभिज्ञान कुंडू, राहुल कुमार और विहान मल्होत्रा के अर्धशतकों से इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट के शुरुआत दिन पहली पारी में सात विकेट पर 450 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय आरएस अंब्रीश 31 रन और हेनिल पटेल छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के लिए आर्ची वॉन, जैक होम और एलेक्स ग्रीन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि राल्फी एलबर्ट को एक विकेट मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos
भारत ने जीता टॉस
भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में पहला यूथ टेस्ट मैच खेला जा रहा है। शुरुआती दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज जीती थी और अब दोनों टीमें टेस्ट मैच में आमने-सामने हैं। भारत के लिए इस मैच की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का विकेट जल्द गंवा दिया जो 13 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।

म्हात्रे-विहान की शानदार साझेदारी
म्हात्रे और विहान ने फिर मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की अंडर-19 टीम को पहले सत्र में अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी। म्हात्रे ने शतक भी पूरा किया, लेकिन इसके बाद वह अपना विकेट गंवा बैठे। भारत को दूसरा झटका म्हात्रे के रूप में लगा जो 115 गेंदों पर 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। म्हात्रे ने विहान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी की जिससे भारत का स्कोर 200 रन के करीब पहुंचा।

अभिज्ञान-राहुल ने संभाला मोर्चा
म्हात्रे के आउट होने के बाद विहान भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 99 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय अंडर-19 टीम को फिर एम चावड़ा के रूप में चौथा झटका लगा जो 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान ने राहुल कुमार के साथ मोर्चा संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 179 रनों की साझेदारी की। अभिज्ञान हालांकि, शतक पूरा नहीं कर सके और 90 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद राहुल भी 85 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इन दोनों बल्लेबाजों को जैक होम ने आउट किया। भारत ने फिर मोहम्मद एनान के रूप में सातवां विकेट गंवाया जो 23 रन बनाकर आउट हुए।